उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में शाही स्नान करने जा रहे हैं| महाकुंभ के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दो स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं| इसमें चढ़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री आए थे| इससे बीती रात प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए| घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया| इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी है|
इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद प्रयागराज जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है| रेलवे स्टेशन क्षेत्र के साथ ही फुट ओवर ब्रिज पर व्यवस्था की जिम्मेदारी आरपीएफ कर्मचारियों ने ले ली है।
रेल मंत्री की प्रतिक्रिया: घटना के बारे में बात करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ”नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति अब नियंत्रण में है| दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है| भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।” एक्स पर एक और पोस्ट में, अश्विनी वैष्णव ने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, हम उनके साथ हैं।”
दिल्ली मेट्रो के ‘जामा मस्जिद स्टेशन’ पर मुस्लिम भीड़ का हंगामा, सुरक्षा चिंताएं बढ़ी