30 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियास्टीव जॉब्स का जॉब एप्लीकेशन 2.5 करोड़ में नीलाम, यह भी दावा,...

स्टीव जॉब्स का जॉब एप्लीकेशन 2.5 करोड़ में नीलाम, यह भी दावा, पढ़ें

Google News Follow

नई दिल्ली। एप्पल के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकरी अधिकारी स्टीव जॉब्स के बारे में लोग काफी कुछ जानते हैं। उनके बारे में कई बुक्स बाजार में आ गई हैं। लेकिन कुछ लोग को ही पता होगा कि स्टीव नौकरी के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि जॉब्स ने अपनी जिंदगी में केवल एक ही बार जॉब के लिए आवेदन किया था और उस समय उनकी उम्र मात्र 18 साल थी। यह आवेदन 2.5 करोड़ में नीलम हुआ।

स्टीव जॉब्स ने 1973 में नौकरी के लिए आवेदन दिया था और अब उनका वह आवेदन पत्र 3,43,00 डॉलर यानी करीब 2.5 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। स्टीव जॉब्स की उम्र उस समय 18  साल थी जिस दौरान उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन दिया था। कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जाता है कि यह पहला और आखिरी आवेदन पत्र था जिसे जॉब्स ने भरा था। स्टीव जॉब्स के जिस आवेदन पत्र की नीलामी हुई है, उसमें आप उनकी हैंड राइटिंग भी देख सकते हैं। अपने आवेदन में जॉब्स ने ड्राइविंग लाइसेंस होने की बात कही है लेकिन उस दौरान उनका कोई फोन नंबर नहीं था। इससे पहले इसी साल मार्च में जॉब्स के इस आवेदन पत्र की नीलामी 1.7 करोड़ रुपये में हुई थी। इसकी पहली नीलामी 2017 में हुई थी।
नीलामी की वेबसाइट पर जॉब्स के आवेदन पत्र को अपलोड किया गया है जिसमें उन्होंने स्किल के तौर पर कंप्यूटर और कैलकुलेटर भरा है। इसके अलावा डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी में भी उनकी रुचि थी।स्टीव जॉब्स के जॉब एप्लिकेशन की भी डिजिटल नीलामी भी हुई है जिसकी कीमत $23,000 डॉलर यानी करीब 17,10,637 रुपये लगाई गई है जो कि वास्तविक कॉपी से काफी कम है। इससे पहले इसकी तीन बार नीलामी में हो चुकी है और  हर बार मूल्य में वृद्धि हुई है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें