29.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाशेयर बाजार: शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 2.1 लाख...

शेयर बाजार: शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 2.1 लाख करोड़ बढ़ा !

बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,134.48 अंक या 1.55 प्रतिशत और निफ्टी 427.8 अंक या 1.93 प्रतिशत बढ़ा है।

Google News Follow
भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला कारोबारी हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस कारण देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के मार्केटकैप में 2,10,254.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस तेजी में सबसे अधिक फायदा देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निवेशकों को हुआ है।

बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,134.48 अंक या 1.55 प्रतिशत और निफ्टी 427.8 अंक या 1.93 प्रतिशत बढ़ा है। टीसीएस का मार्केटकैप 46,094.44 करोड़ रुपये बढ़कर 13,06,599.95 करोड़ रुपये हो गया है। एसबीआई का मार्केटकैप 39,714.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,951.53 करोड़ रुपये हो गया है।

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के वैल्यूएशन में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। कंपनी का मार्केटकैप 35,276.3 करोड़ रुपये बढ़कर 9,30,269.97 करोड़ रुपये हो गया है। एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का मार्केटकैप 11,425.77 करोड़ रुपये बढ़कर 5,05,293.34 करोड़ रुपये हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,939.13 करोड़ रुपये बढ़कर 8,57,743.03 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,819.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,802.92 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा शीर्ष 10 में तीन कंपनियों-एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केटकैप में कमी दर्ज की गई है।

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 31,832.92 करोड़ रुपये कम होकर 12,92,578.39 करोड़ रुपये हो गया है। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 8,535.74 करोड़ रुपये कम होकर 5,20,981.25 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं, इन्फोसिस का मार्केटकैप 955.12 करोड़ रुपये कम होकर 7,00,047.10 करोड़ रुपये रह गया है।

बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा था। लगातार तीन हफ्तों की गिरावट के बाद शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 22,552.50 और सेंसेक्स 1.55 प्रतिशत बढ़कर 74,332.58 पर बंद हुआ।

3 मार्च से 7 मार्च के कारोबारी सत्र में स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.66 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने 5.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें-

गुलमोहर: केवल फूल नहीं बल्कि इसमें है सेहत का भंडार, ल्यूकोरिया, गठिया जैसे रोगों का इलाज संभव!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें