28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाकानपुर चिड़ियाघर में आरिफ की सारस से मुलाकात, दोस्त को देखते ही...

कानपुर चिड़ियाघर में आरिफ की सारस से मुलाकात, दोस्त को देखते ही झूम उठा

कानपुर जू में सारस आरिफ को देख बेहद खुश नजर आया और चहकने लगा।

Google News Follow

Related

आरिफ और सारस की दोस्ती जितनी सुर्खियों में थी। उससे ज्यादा उनका बिछड़ना चर्चा में रहा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ खान को घायल हालत में एक सारस मिला था। जिसका उसने इलाज किया। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती इस प्रकार बन गई कि आरिफ जहां जाता सारस उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता। इन दोनों की दोस्ती से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद आरिफ से मिलने पहुंचे थे।

वहीं बीते मंगलवार को आखिरकार आरिफ़ को सारस से मिलने की इजाजत मिल गई। जहां वन विभाग और चिड़ियाघर के अधिकारियों ने आरिफ और सारस को मिलवाया। सारस ने आरिफ को देखकर नाचते हुए खुशी का इजहार किया। सारस का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को उससे मिलने की इजाजत मिली। गाइडलाइंस का पालन करते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने आरिफ को इजाजत दी कि वो सारस को देख ले।

आरिफ जब अंदर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले जाकर सारस से उसका हालचाल पूछा और उसको पुकारा। आरिफ की आवाज सुनकर सारस खुशी से उछल पड़ा। आरिफ को देखकर जिस तरह से सारस पिंजरे के अंदर नाचा। उसने कर्मचारियों को भी चिंतित कर दिया। कर्मचारी और वहां मौजूद लोग पक्षी के आरिफ के लिए इस प्यार को देखकर इमोशनल दिखे। कर्मचारी ने आरिफ ने गुजारिश करते हुए कहा कि आप उसके बहुत करीब ना जाएं। आपको देखकर ये खुद को चोट मार लेगा। इसके बाद आरिफ ने सारस से फिर मिलने के वादा करते हुए विदा ले ली। आरिफ ने कहा है कि अगर कोई नियम होगा तो फिर वे वो सारस को वापस लेने के लिए वन विभाग से गुजारिश करेंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी सारस और आरिफ की कहानी को लेकर खासे भावुक दिख रहे हैं। ट्वीट में वरुण गांधी ने कहा कि सारस और आरिफ की कहानी खास है। एक-दूसरे को सामने पाकर इन दोनों दोस्तों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है। यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिए नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ से उन्होंने अपील की कि सारस को उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।
ये भी देखें 
https://hindi.newsdanka.com/international/fir-against-arif-due-to-friendship-with-saras/54771/
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें