29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाCorona Update: भारत जोड़ो यात्रा पर रोक, क्रिसमस और नए साल पर...

Corona Update: भारत जोड़ो यात्रा पर रोक, क्रिसमस और नए साल पर सख्ती?

देश में लागू हो सकते हैं कोविड प्रोटोकॉल।

Google News Follow

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के बिगड़े हालात को देखते हुए भारत देश में भी संक्रमण से बचाव के इंतजाम किए जाने लगे हैं। बीते दो दिनों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में लोगों को जाने से रोका जाना चाहिए। कोविड मामलों पर ध्यान रखते हुए आने वाले दिनों में क्रिसमस और नए साल पर होने वाले कार्यक्रमों समेत अन्य भीड़भाड़ वाले आयोजनों के लिए दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो संभव है कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भी प्रतिबंध लग सकता है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में बीते दो दिनों से लगातार बैठक हो रही है। जहां इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि कैसे आने वाले दिनों में हालात पर काबू पाया जाना है। इस बैठक में स्वास्थ्य मामलों से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते जो सावधानी वाले कदम पहले उठाए गए थे, उसी को एक बार फिर लागू किए जाने की आवश्यकता है। वहीं कोविड मामलों पर नजर रखने वाली कमेटी ने कहा हैं कि अगर अभी सख्त कदम उठा लिए गए, तो आने वाले दिनों में चीन, जापान और दुनिया के अन्य देशों में इस कोविड को फैलने से बचाया जा सकता है। देश में क्रिसमस के आयोजनों से लेकर नए साल पर होने वाले कार्यक्रमों और मनाई जाने वाली छुट्टियों में लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।  हालांकि उनका कहना है कि अभी पूरी तरीके से ऐसे कार्यक्रमों पर रोक और बंदिश तो नहीं लगी है, लेकिन हालात बिगड़ने पर इस तरीके का फैसला भी लिया जा सकता है। 

कोविड के मामले में देश में फिलहाल स्थिति बहुत बेहतर है। लेकिन दुनिया के कई अन्य देशों में हालात एक बार फिर से बिगड़ने लगे हैं। इसलिए बेहतर है कि हम किसी भी हालात को बिगड़ने से पहले ही पुख्ता इंतजाम कर लें। कोविड को कंट्रोल करने और नीतियां बनाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की इस संबंध में लगातार बैठकर चल रही है। यदि देश में इस तरीके की बंदिशें लगाई जाती हैं तो इसका बड़े कार्यक्रमों पर असर देखने मिल सकता है। जिसमें क्रिसमस सेलिब्रेशन पर इसका असर पड़ सकता है। साथ ही नए साल पर होने वाले आयोजनों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा राजनीतिक रूप से सबसे बड़ा असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी पड़ सकता है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए चिट्ठी लिखी है। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे आनेवाले समय में ऐसे भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगेगी या निर्धारित संख्या के मुताबिक ही अनुमति मिल सकेगी। 

वहीं अगले कुछ दिनों में होने वाली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और तमाम बड़े अधिकारियों की बैठक में चीन से आने वाली उड़ानों पर भी फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि कोविड के मामले चीन के साथ-साथ अमेरिका, जापान और फ्रांस समेत दुनिया के अन्य मुल्कों में भी बढ़ रहे हैं। इसलिए जो भी फैसला होगा वह इन सभी देशों में बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। फिलहाल अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जिन देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहां से आने वाले लोगों की पुरानी व्यवस्था के मुताबिक की जांच हो। 

ये भी देखें 

देश में कोरोना की स्थिति पर होगी चर्चा, पीएम मोदी आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें