27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाटाइटैनिक के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी लापता, सवार थे 5 लोग,...

टाइटैनिक के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी लापता, सवार थे 5 लोग, खतरा मंडराया 

टाइटैनिक के मलबे को देखने गया एक दल पनडुब्बी के साथ लापता हो गया है।  अब केवल 70 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है। 

Google News Follow

टाइटैनिक के मलबे को देखने गया एक दल पनडुब्बी के साथ लापता हो गया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में  किस स्थान पर लापता हुई। बता दें कि लापता होने वालों में हाशिम हार्डिंग भी शामिल हैं जो पिछले साल भारत में नामीबिया से भारत आठ चीतों को लाने वाले विमान को उड़ाया था।  बताया जा रहा है कि अब केवल 70 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है।

बताया जा रहा है कि यह पनडुब्बी एक साथ पांच लोगों को ले जा सकती है। वहीं टाइटैनिक के मलबे तक पहुंचने में आठ घंटे लगता है। अब इन लापता दल को बचाव के लिया एक दल सक्रिय हो गया है। पनडुब्बी को खोजने के लिए ट्रैक किया जा रहा है। वहीं ,इस संबंध में पनडुब्बी बनाने वाली कम्पनी ने कहा है कि लापता लोगों को  सुरक्षित लाने का प्रयास करेगा। इसके लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
 बताया जा रहा है यह पनडुब्बी चार दिन तक ऑक्सीजन की सप्लाई करती है। वहीं, इस पर एक चालक, तीन गेस्ट और एक एक्सपर्ट इस पनडुब्बी पर सफर तय कर सकते हैं। बता दें कि टाइटैनिक 1912 में अटलांटिक महासागर में एक हिमखंड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसमें 1500 लोग मारे गए थे। टाइटैनिक के मलबे को 1985 में खोजा गया था। इस पनडुब्बी में जाने वालों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग अपने सौतले बेटे के साथ गायब हैं। इसके शहजादा दाउद और उनका बेटा सुलेमान भी पनडुब्बी पर सवार था। इसके अलावा पाल हेनरी नार्गोलेट भी उन पांच लोगों में शामिल हैं जो के टाइटैनिक के मलबे को देखने जा रहे थे। अन्य  व्यक्ति स्टॉकटन रश भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  

 

BMC भ्रष्टाचार की SIT करेगी जांच, CAG की ऑडिट में हुआ था खुलासा 

ममता बनर्जी को झटका, पंचायत चुनाव में तैनात होंगे केंद्रीय बल

​“मोदी ने भी महाराष्ट्र में की थी गद्दारी की कोशिश, तो अब…”; संजय राउत का हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें