28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाखांसी और जुकाम से हैं परेशान? इस पौधे के इस्तेमाल से मिलेगा...

खांसी और जुकाम से हैं परेशान? इस पौधे के इस्तेमाल से मिलेगा तुरंत आराम!

आयुर्वेद में कासमर्द को सर्दियों का असली साथी माना जाता है, क्योंकि यह खांसी, जुकाम और श्वास संबंधी कई समस्याओं में बेहद काम आता है।

Google News Follow

सर्दियों के मौसम में खांसी और जुकाम होना आम बात है, लेकिन अगर ये लंबे समय तक रहें तो काफी परेशान कर देते हैं। कई लोग दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी घर के पास ही मौजूद प्राकृतिक चीजें भी राहत दिला सकती हैं। ऐसे ही एक औषधीय पौधे का नाम है कासमर्द, जिसे कसौंदी भी कहते हैं।

आयुर्वेद में कासमर्द को सर्दियों का असली साथी माना जाता है, क्योंकि यह खांसी, जुकाम और श्वास संबंधी कई समस्याओं में बेहद काम आता है।

कासमर्द एक छोटा झाड़ी वाला पौधा है, जिसकी पत्तियां हरी और फूल पीले रंग के होते हैं। यह ज्यादातर खेतों, सड़क किनारे और खाली जमीन पर अपने आप उग जाता है। इसे ज्यादा पानी या देखभाल की जरूरत नहीं होती।

आयुर्वेद के अनुसार इसके पत्तों और बीजों में ठंडी और गर्म दोनों मौसम में काम आने वाले गुण होते हैं। इसके सेवन से कफ और वात जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और साथ ही यह शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा को भी मजबूत बनाता है।

खांसी-जुकाम में इसका इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं। इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं, सूखे बीजों का चूर्ण खाया जा सकता है और त्वचा पर होने वाली खुजली या दाद के लिए पत्तों का लेप लगाया जा सकता है।

खास बात यह है कि इसे सही मात्रा में लेने से न केवल खांसी-जुकाम में राहत मिलती है, बल्कि पेट के कीड़े और अपच जैसी परेशानियों में भी फायदा होता है। कुछ लोग इसके बीज भूनकर कॉफी की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, यह याद रखना जरूरी है कि किसी भी औषधीय पौधे का सेवन करते समय योग्य वैद्य या चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए। सही तरीके और मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से यह पौधा सच में चमत्कारिक साबित हो सकता है। अगर सर्दियों में बार-बार खांसी या जुकाम की समस्या रहती है, तो कासमर्द आपके लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-

बीएमसी चुनाव: मुंबई सेंट्रल क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय 14-15 जनवरी को बंद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें