26 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमक्राईमनामापाकिस्तान में ईद के जुलूस में आत्मघाती विस्फोट; 52 लोगों की मौत,...

पाकिस्तान में ईद के जुलूस में आत्मघाती विस्फोट; 52 लोगों की मौत, सड़कों पर बिछ गईं लाशें!

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा आत्मघाती विस्फोट हुआ है|बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुए इस धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए| मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है| 

Google News Follow

Related

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा आत्मघाती विस्फोट हुआ है|बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुए इस धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए| मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है|

यह विस्फोट बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के पास हुआ। इस स्थान पर श्रद्धालु पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए थे। पाकिस्तान मीडिया हाउस डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ जब ईद मिलादुन्नबी त्योहार के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था।

स्थानीय पुलिस ने डॉन को बताया कि विस्फोट में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मस्तुंग नवाज गशकोरी भी मारे गए। एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने एक ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी की कार के पास बम विस्फोट कर दिया। पाकिस्तानी समाचार साइट द पाकिस्तानी फ्रंटियर द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में सड़क के किनारे शव और कटे हुए अंग पड़े देखे जा सकते हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है|

सुरक्षा बढ़ा दी गई: विस्फोट के मद्देनजर प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उर्दू में किए गए ट्वीट में कहा गया, “कराची पुलिस को ईद मिलाद-उन-नबी और शुक्रवार की नमाज के सिलसिले में शहर में सुरक्षा उपाय कड़े करने और हाई अलर्ट पर रहने का सख्त निर्देश दिया गया है।”
यह भी पढ़ें-

महाकाल की सड़कों पर पीड़ित छात्रा गुहार के लिए भटकती, वीडियों हुआ वायरल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें