26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड में सुपरस्टार रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा, बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन!

उत्तराखंड में सुपरस्टार रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा, बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन!

इस दौरान श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद और तुलसी की माला भेंट की।

Google News Follow

Related

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्मों से थोड़ा विराम लेकर उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं। सोमवार को वह चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और देश-जनकल्याण की प्रार्थना की।

इस दौरान श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद और तुलसी की माला भेंट की।

रजनीकांत हर साल उत्तराखंड के पवित्र धामों में दर्शन करने आते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी यात्रा ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम से शुरू की, जहां उन्होंने गंगा किनारे ध्यान किया और गंगा आरती में भाग लिया।

इसके बाद रविवार को उन्होंने अल्मोड़ा के पास द्वाराहाट का दौरा किया और स्थानीय लोगों व आश्रमों में समय बिताया। सोमवार को वे बद्रीनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

सोशल मीडिया पर रजनीकांत की इस यात्रा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक फोटो में वे सड़क किनारे पत्तल (पत्ते की प्लेट) में साधारण भोजन करते नजर आए, तो दूसरी तस्वीर में वे सफेद कुर्ता-पायजामा में स्थानीय लोगों और पुजारियों से मिलते दिखे। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।

रजनीकांत हमेशा से ही सादगी, अध्यात्म और आत्मचिंतन में विश्वास रखते हैं। वे जब भी फिल्मों से थोड़ा वक्त निकालते हैं, तो हिमालय की गोद में जाकर मन की शांति और ऊर्जा प्राप्त करते हैं। इस बार भी वह अपने करिबीयों और दोस्तों के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं।

फिल्मी करियर की बात करें तो रजनीकांत ने कई हिट फिल्में दी हैं। रजनीकांत इस साल लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे, जो अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें नागार्जुन और श्रुति हासन ने भी अहम रोल निभाया था। बहुत जल्द वह नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर-2’ में दिखाई देंगे।

फिलहाल, रजनीकांत फिल्मी दुनिया से दूर हिमालय की शांत वादियों में समय बिता रहे हैं।

 
यह भी पढ़ें-

देश से बेपरवाह को जननायक बनाने पर कांग्रेस हुई निशाने पर: नीरज सिंह बबलू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें