30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाराजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट की रोक  

राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट की रोक  

Google News Follow

सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पुनर्विचार तक राजद्रोह यानी 124 ए कानून के तहत कोई केस दर्ज नहीं किया जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में लंबित केसों को यथास्थिति बनाये रखने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, पुराने मामले में भी लोग कोर्ट जाकर राहत की अपील कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को राजद्रोह कानून पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जनरल सॉलिसिटर तुषार मेहता ने केंद्र सरकार का पक्ष रखा। जनरल सॉलिसिटर मेहता ने कोर्ट को बताया कि हमने राज्यों के लिए एक मसौदा तैयार किया है। इसके तहत राज्य सरकारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।निर्देश में कहा गया है कि एसपी के आदेश के बिना या उनके ऊपर के अधिकारियों के निर्देश के  राजद्रोह के धाराओं में केस दर्ज नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कोर्ट से कहा कि इस कानून पर रोक नहीं लगाया जाए और पुलिस अधिकारी द्वारा राजद्रोह के तहत गिरफ्तार किये जाने पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त कारण भी बतायेंगे।

वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से पक्ष रखते हुए कपिल सिब्बल ने राजद्रोह कानून पर तत्काल  रोक लगाने की मांग की। इससे पहले मंगलवार को याचिकाकर्ताओं ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट राजद्रोह कानून को पुनर्विचार के लिए बड़ी बेंच भेजती है तो इस कानून पर रोक लगा दे।  मालूम हो कि इस कानून की वैधता पर तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें              

उत्तर प्रदेश के इस पहलवान ने “WWE” में फिर बरपाया कहर

​एक केस में बेल मिलते ही नए केस का इत्तेफाक क्यों ? – सुप्रीम कोर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें