30 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियासर्वे: योगी सरकार पर फिर जनता का भरोसा, सपा,कांग्रेस व बीएसपी साफ

सर्वे: योगी सरकार पर फिर जनता का भरोसा, सपा,कांग्रेस व बीएसपी साफ

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सत्ता में लौट सकती है

Google News Follow

Related

लखनऊ। एबीपी-सी वोटर के सर्वे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सत्ता में लौट सकती है। आगामी विधानसभा अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। यूपी की जनता ने यह बार फिर आदित्यनाथ योगी पर विश्वास जताती दिख रही है।  सर्वे में बीजेपी को 259 -267 सीटें मिल सकती हैं। जबकि सपा को 109 -117 और बीएसपी को 12-16 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती है, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 109-117 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती है। पिछली बार बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं। बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं। नुकसान और फायदे की बात करें तो बीजेपी को 62 से 65  सीटों का नुकसान हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी को इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है। बसपा को पांच और कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान हो रहा है।
वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को करीब 42 फीसदी, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 30 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 16 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है। सर्वे के दौरान 45 फीसदी लोगों ने कहा कि वह यूपी में योगी सरकार के कामकाज से काफी संतुष्ट हैं। 20 फीसदी लोगों ने कहा कि कम संतुष्ट हैं, 34 फीसदी ने कहा कि वे असंतुष्ट है। जबकि एक फीसदी ने बताया कि वह कुछ नहीं बता सकते हैं।
बता दें कि बीजेपी नेताओं ने दावा किया है इस भी बीजेपी सत्ता में वापस लौटेगी क्योंकि योगी सरकार जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,186फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें