27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियासुषमा स्वराज और अरुण जेटली मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित

सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित

Google News Follow

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को 2020 के लिए 141 विभिन्न हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जबकि 2021 के लिए 119 हस्तियों को मंगलवार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत , सिंगर अदनान सामी आदि लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

मधु मंसुरी हंसमुख – लोक संगीत (पद्मश्री), डॉ. शांति जैन – लोक गायक (मरणोपरांत) (पद्मश्री),  सरिता जोशी – थिएटर (पद्मश्री), अदनान सामी – सिंगर (पद्मश्री), याडला गोपाल राव – थिएटर (पद्मश्री), कंगना रनौत – सिनेमा (पद्मश्री), श्याम सुंदर शर्मा – कला (पद्मश्री)  .

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम को पद्म विभूषण पुरस्कार सौंपा।
-डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।
-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली और बेटी सोनाली जेटली बख्शी ने अपने पिता को याद किया है। रोहन जेटली ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मेरे पिता अरुण जेटली भले ही अब हमारे बीच न हों, लेकिन उनका काम और दूरदृष्टि हमेशा हमारे जीवन और लाखों भारतीयों के जीवन का हिस्सा बनी रहेगी। मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी को उनकी विरासत और योगदान का सम्मान करने के लिए, उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।’ वहीं अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली बख्शी ने ट्वीट किया ,मेरे पिता अरुण जेटली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यदि आप पिताजी को जानते हैं, तो आप जानेंगे कि उन्होंने राष्ट्र के लिए काम किया है, पहचान के लिए नहीं। लेकिन मुझे पता है कि आज, वो अपने प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी को उनके जीवन के कार्यों को स्वीकार करते हुए देखकर नम्र और प्रसन्न होंगे।

वहीं, कंगना रनौत की बात करें तो उन्हें इसी साल अपना चौथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था और जब उन्हें पद्मश्री मिलने के बारे में पता चला तो वह खुशी के मारे झूम उठी थीं। पद्मश्री मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कंगना रनौत ने कहा था कि मैं बहुत ही विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही है। मैं इस सम्मान के लिए अपने देश को धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है। हर बेटी को, हर मां को और उन महिलाओं के सपनों को, जो हमारे देश का भविष्य संवारेगी। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर अदनान सामी ने कहा कि आज मुझे जो सम्मान​ दिया गया उसके लिए मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं आज अपने जज़्बात को ठीक तरह से बयान नहीं कर सकता, मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे(पुरस्कार) अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहूंगा।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने पर बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने कहा कि मैं इस अवॉर्ड को देने के लिए भारत सरकार और राष्ट्रपति की शुक्रगुजार हूं। इस तरह के अवॉर्ड हमें भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं आने वाले टूर्नामेंट में अच्छा करूं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें