28 C
Mumbai
Friday, August 28, 2026
होमदेश दुनियादक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एच5 संक्रमण का शक, रेड फॉक्स मौत से चिंता! 

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एच5 संक्रमण का शक, रेड फॉक्स मौत से चिंता! 

डीकिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इवान रिची ने कहा कि लोमड़ियां अत्यधिक अवसरवादी शिकारी और मृत जीवों को खाने वाली प्रजाति हैं।

Google News Follow

Related

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के महानगरीय एडिलेड इलाके में एक लाल लोमड़ी में एच5 बर्ड फ्लू संक्रमण की आशंका है। वन्यजीव कर्मी ने ओसबोर्न इलाके के रेत के टीलों में लोमड़ी को असामान्य न्यूरोलॉजिकल लक्षणों के साथ देखा, जिसके बाद उसे पकड़कर मार दिया गया।

एबीसी न्यूज ने बताया कि राज्य सरकार के मुताबिक, इस घटना के अलावा बर्ड फ्लू के चार अन्य संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं। इनमें लाइमस्टोन कोस्ट के साउथेंड में एक लिटिल पेंगुइन का मामला भी शामिल है।

डीकिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इवान रिची ने कहा कि लोमड़ियां अत्यधिक अवसरवादी शिकारी और मृत जीवों को खाने वाली प्रजाति हैं। ऐसे में उनका संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आना हैरान करने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोमड़ियां संक्रमित पक्षियों की तुलना में अधिक गतिशील नहीं होतीं, लेकिन वे शहरी इलाकों में नियमित रूप से घूमती रहती हैं। वे घरों के पिछवाड़े और कई बार मकानों के नीचे तक पहुंच जाती हैं। ऐसे में उनका संपर्क पालतू कुत्तों, बिल्लियों और मुर्गियों से हो सकता है।

रिची ने पालतू जानवरों को सुरक्षित तरीके से घर के भीतर या नियंत्रित क्षेत्र में रखने की सलाह देते हुए कहा कि यह घटना संभावित बीमारी के प्रसार से पालतू जानवरों को बचाने की जरूरत की एक और समयानुकूल याद दिलाती है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट न्यूज डॉट कॉम ने बताया कि इनवेसिव स्पीशीज काउंसिल के रॉब ब्रूस्टर ने कहा कि संदिग्ध मामला उन ऑस्ट्रेलियाई स्तनधारियों के लिए भी खतरे को रेखांकित करता है जो मृत या संक्रमित पक्षियों को खाकर वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। इनमें तस्मानियाई डेविल और क्वॉल जैसी प्रजातियां शामिल हैं, जो पहले से ही विलुप्त होने के गंभीर खतरे का सामना कर रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, लोमड़ी में एच5 वायरस की मौजूदगी की अंतिम पुष्टि परीक्षण के बाद होगी। ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू लगातार फैल रहा है और अब यह कई स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को अपनी चपेट में ले रहा है, जिसके चलते ये चेतावनियां जारी की गई हैं। पूरे देश में संक्रमण के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 195 मामले साउथ ऑस्ट्रेलिया में कन्फर्म हुए हैं।

साउथ ऑस्ट्रेलिया सरकार ने राज्य में एक वैक्सीन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा भी की है; इसकी शुरुआत एडिलेड से लगभग 18 किलोमीटर पूर्व में स्थित क्लीलैंड वाइल्डलाइफ पार्क से होगी।

मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। इस स्कीम के तहत पार्क में मौजूद लगभग 100 स्थानीय पक्षियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें मैगपाई गीज, ऑस्ट्रेलियन पेलिकन और रेड-टेल्ड ब्लैक कॉकाटू जैसे पक्षी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

 गोविंदा खेल को कॉमनवेल्थ, ओलंपिक्स तक ले जाने की तैयारी!

ट्रंप का बड़ा झटका! दुनिया भर में US वीज़ा अपॉइंटमेंट सस्पेंड

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,576फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें