28.1 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाफरवरी के तीसरे हफ्ते ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर धमाकेदार फिल्में सीरीज आएंगी!

फरवरी के तीसरे हफ्ते ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर धमाकेदार फिल्में सीरीज आएंगी!

सीरीज की कहानी को सीजन-2 से कनेक्ट करते हुए नाइट एजेंट पीटर सदरलैंड एक बार फिर विस्फोटक एक्शन के साथ नए मिशन पर लौटते दिखेंगे।

Google News Follow

Related

सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर मनोरंजन खोजने वाले दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फरवरी सस्पेंस और थ्रिलर से भरा महीना रहा है। महीने के तीसरे हफ्ते (19-20 फरवरी) ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। हम आपके लिए हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों की शानदार फिल्मों और सीरीज की जानकारी लेकर आए हैं।

दो सीजन की शानदार सक्सेस के बाद ओटीटी पर ‘द नाइट एजेंट’ तीसरे सीजन के साथ लौट रही है। सीरीज एक्शन और थ्रिलर से भरी है, जिसे दर्शक 19 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। सीरीज की कहानी को सीजन-2 से कनेक्ट करते हुए नाइट एजेंट पीटर सदरलैंड एक बार फिर विस्फोटक एक्शन के साथ नए मिशन पर लौटते दिखेंगे।

एप्पल टीवी प्लस पर रिलीज होने वाली ‘द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2’ दर्शकों की फेवरेट सीरीज रही है। इसके पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब सीजन में हन्ना और उसकी सौतेली बेटी की कहानी से स्टोरी को आगे बढ़ाया जाएगा।

सीरीज 20 फरवरी को रिलीज होगी। सीरीज में पहले सीजन में काम कर चुके जेनिफर गार्नर, एंगौरी राइस, निकोलज कोस्टर-वाल्डौ और डेविड मोर्स दोबारा देखने को मिलेंगे और साथ ही कुछ नए कलाकारों की एंट्री होगी।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ओटीटी पर 19 फरवरी को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म को 5 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रेंट पर रिलीज किया गया था, जिसमें 349 का भुगतान करने के बाद भी देखा जा सकता था, लेकिन 19 फरवरी से फिल्म को सब्सक्राइबर्स आसानी से देख पाएंगे। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

19 फरवरी से नेटफ्लिक्स ‘द स्वीडिश कनेक्शन’ भी रिलीज होगी, जोकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्वीडिश विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी गोस्टा एंगज़ेल की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें नौकरशाही में काम करने वाला एक शख्स हजारों यहूदियों को बचाने का काम करता है।

महीने के आखिर में आती है ‘56 डेज़’। 8-एपिसोड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 28 फरवरी को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। सीरीज को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज कैथरीन रयान हॉवर्ड के उपन्यास पर बेस्ड है जिसमें एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है, जो कोविड के दौरान लॉकडाउन में साथ रहते हैं और दोनों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन मोहब्बत की कहानी मर्डर की कहानी में तब्दील हो जाती है।

यह भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि पर भक्ति में डूबीं राशि खन्ना, गाया ‘शिव कैलाशों के वासी’ भजन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,278फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें