32.2 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमदेश दुनियाटी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रन का टारगेट!

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रन का टारगेट!

ईडन गार्डन्स में जारी ग्रुप-सी के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जोस बटलर ने फिल सॉल्ट के साथ 2.1 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की।

Google News Follow

Related

इंग्लैंड ने इटली को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में जीत के लिए 203 रन का टारगेट दिया है। इंग्लैंड की कोशिश इस मैच को जीतकर सुपर-8 में पहुंचने की होगी। इस टीम से पहले ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज की टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

सोमवार को ईडन गार्डन्स में जारी ग्रुप-सी के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जोस बटलर ने फिल सॉल्ट के साथ 2.1 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। बटलर महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सॉल्ट ने जैकब बैथेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन टीम के खाते में जोड़े।

सॉल्ट 15 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि बैथेल ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। यह टीम 105 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी, जहां से विल जैक्स ने सैम करन के साथ 25 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 159 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

करन 19 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जैक्स ने जेमी ओवरटन के साथ सातवें विकेट के लिए 35 रन जुटाए। जैक्स 22 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ओवरटन ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इटली की तरफ से ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जेजे स्मट्स, अली हसन और बेन मैनेंटी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।

इटली की प्लेइंग इलेवन: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे और अली हसन।

 
यह भी पढ़ें-

 

बलोचिस्तान आर्मी ने 7 पाकिस्तानी सैनिकों को लिया हिरासत में; दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,405फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें