29.4 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियाटी20 विश्व कप: सुपर-8 से पहले ब्रूक बोले, टीमों को हल्के में...

टी20 विश्व कप: सुपर-8 से पहले ब्रूक बोले, टीमों को हल्के में लिया! 

रविवार को यानि आज सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका से भिड़ना है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, "जाहिर तौर पर टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रही है। 

Google News Follow

Related

इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में अपनी जगह बना ली है। टूर्नामेंट के दूसरे दौर के आगाज से पहले कप्तान हैरी ब्रूक ने माना है कि इंग्लैंड ने कुछ टीमों को हल्के में लेने की भूल की, जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रविवार को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका से भिड़ना है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, “जाहिर तौर पर टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रही है।

हमने शायद कुछ टीमों को हल्के में लिया और उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी। देखिए, हम इस चरण को पार करने के लिए ही आए थे और शुक्र है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हैं। हम सुपर-8 में पहुंच चुके हैं और हमारा सारा फोकस अब इसी पर रहने वाला है।”

इंग्लिश कप्तान ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कोशिश पथुम निसांका को जल्दी आउट करने की होगी। उन्होंने माना कि निसांका शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ब्रूक ने कहा कि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और सुपर-8 मुकाबले में उनसे सतर्क रहना होगा।

हैरी ब्रूक ने कहा, “श्रीलंका के कुछ बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में पावरप्ले के अंदर हमको कुछ विकेट चटकाने होंगे।” ब्रूक ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वह शुरुआत से ही आक्रामक शैली के साथ खेलें और विपक्षी टीम पर दबाव डालें।

इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्रुप स्टेज में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। हैरी ब्रूक के बल्ले से भी अब तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। वहीं, जोस बटलर भी 4 मैचों में सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं।
यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले 480 सीएपीएफ कंपनियों होंगी तैनात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें