27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियातालिबानी कहर: काबुल में अफगान मूल का भारतीय कारोबारी अगवा

तालिबानी कहर: काबुल में अफगान मूल का भारतीय कारोबारी अगवा

Google News Follow

Related

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां तालिबानियों का जनता पर कहर बरप रहा है। बताया जा रहा है अफगान मूल के एक भारतीय कारोबारी को बंदूक की नोंक पर उसकी दुकान से कर्मचारियों सहित अगवा कर लिया गया है। हालांकि कर्मचारी भागने में कामयाब रहे। वही भारतीय कारोबारी के साथ मारपीट भी किये जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि भारतीय कारोबारी को तालिबानियों ने ही किडनैप किया है।

इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने को लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अफगान हिंदू-सिख समुदाय द्वारा जानकारी दी गई है कि अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे (50) को काबुल स्थित उसकी दुकान के पास से सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे अगवा कर लिया गया। चंडोक ने बताया कि बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं और इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर सामान्य दिनचर्या में लिप्त थे।
उन्होंने बताया कि बंसरी लाल को उसके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे, हालांकि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है। चंडोक ने कहा कि स्थानीय समुदाय संबंधित अधिकारियों के साथ सम्पर्क में है और स्थानीय जांच एजेंसियों ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों के अनुसार, बंसरी लाल का पता लगाने के लिए दिन में तलाशी ली गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें