24 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाचीन में बैंकिंग संकट: ​बैंकों​ के सामने टैंक तैनात, नागरिकों पर लगा...

चीन में बैंकिंग संकट: ​बैंकों​ के सामने टैंक तैनात, नागरिकों पर लगा प्रतिबंध ​ ​

इसके बाद से हेनान और अनहुई राज्य के बैंकों से ग्राहकों को पैसे निकालने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है| इसकी वजह सिस्टम अपग्रेड को बतायी जा रही है|

Google News Follow
चीन में बैंकिंग संकट गहराया हुआ है| बैंकिंग संकट को देखते हुए ग्राहकों को बैंकों से पैसे निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है|सरकार के इस प्रतिबंध के खिलाफ चीन के नागरिक बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है| कई स्थानों पर आंदोलन व हिंसक घटनाएं भी हुई है|सुरक्षा की दृष्टि से चीनी सरकार की ओर से बैंकों की सुरक्षा को लेकर टैंकों को लगाया गया है|
अप्रैल में दक्षिण चायना मॉर्निंग पोस्ट में चीनी बैंकों में हुए बैंकों के घोटालों के संबंध में जानकारी दी गयी थी| इसके तहत 40 अरब युयान यानि 6 अरब डॉलर्स चीन के बैंक से गायब होने का दावा किया गया था| इसके बाद से हेनान और अनहुई राज्य के बैंकों से ग्राहकों को पैसे निकालने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है| इसकी वजह सिस्टम अपग्रेड को बतायी जा रही है|

सरकार के इस रूख से बड़ी संख्या में आक्रोशित नागरिक सडकों पर उतरकर आंदोलन व प्रदर्शन कर रहे हैं| इस प्रदर्शन का एक वीडियों सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है| यह वीडियों हेनान प्रांत के एक स्थान पर कतार खड़े टैंक वीडियों में दिखाई दे रहा है| नागरिक बैंकों के अंदर प्रवेश नहीं करने के लिए चीनी सरकार द्वारा बैंकों के बाहर टैंक लगाने का आदेश दिया है|
​इस पूरे मामले में न्यू ओरिएंटल कंपनी बैंक ऑफ कैफेंग, शांगकाई हुईमिन काउंटी बैंक, जिचेंग हुआंगहुई ​कम्युनिटी बैंक और यूजौ शिन मिन विलेज बैंक सहित चार बैंकों में पैसों की किल्ल्त देखने को मिल रही हैं| इन केंद्रों पर बीते तीन माह से बैंक जाने का प्रयास नागरिकों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया गया है|
यह भी पढ़ें-

द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री PM मोदी​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें