31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाACB का बड़ा एक्शन; इंजीनियर के 10 ठिकानों पर छापेमारी

ACB का बड़ा एक्शन; इंजीनियर के 10 ठिकानों पर छापेमारी

25 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Google News Follow

तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ‘प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट’ के तहत नगरकुर्नूल जिले के सिंचाई और कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, आर. सत्यनारायण (44) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। गुरुवार को ACB ने एक साथ 10 जगहों पर छापामारी की।

एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी में करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला है। काली कमाई से अजर्ति धन में आलीशान विला, कृषि भूमि, कई प्लॉट, सोना और अन्य निवेश शामिल हैं।

इन छापों में करमनघाट स्थित सत्यनारायण का घर, नगरकुर्नूल में उनका ऑफिस, और हैदराबाद, वानपर्थी तथा नगरकुर्नूल में उनके रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों और कथित ‘बेनामी’ (दूसरों के नाम पर रखी गई) संपत्तियां शामिल थीं। जब छापेमारी शुरू हुई, तब सत्यनारायण वानपर्थी जिले के घनपुर मंडल में अपने पैतृक गांव शापुर में थे। बाद में, कार्रवाई के दौरान ACB की टीम उन्हें करमनघाट स्थित उनके घर ले आई।

जांच के दौरान एसीबी को ऐसी संपत्तियां मिलीं जिनमें वानपर्थी जिले में 25 एकड़ कृषि भूमि, उसी जमीन पर बना एक जी+1 फार्महाउस, टुकगुडा में सात करोड़ रुपये कीमत का 5,200 वर्ग फुट का विला, करमनघाट की एक गेटेड कम्युनिटी में तीन बेडरूम का फ्लैट, नागोल में दो बेडरूम का फ्लैट और नगरकुर्नूल में नौ प्लॉट शामिल हैं। ACB को 50 तोला सोना, चिट फंड और म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए 25 लाख रुपये मिले हैं। वाहन की बात की जाए तो तीन चार-पहिया वाहन, एक दो-पहिया वाहन और एक ट्रैक्टर भी मिला है।

यह भी पढ़ें-

पंजाब में 2027 मतदाता सूची का मसौदा जारी, 11 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज होंगी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें