34 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामाTelangana: 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की मूर्ति को लेकर दो गुटों में झड़प,...

Telangana: ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की मूर्ति को लेकर दो गुटों में झड़प, कर्फ्यू  

भाजपा के महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'तेलंगाना में धर्मनिरपेक्षता की दुखद स्थिति।

Google News Follow

Related

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के बोधन में रविवार, 20 मार्च 2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प होने का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा ने AIMIM कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा देखकर, मुस्लिम समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं और खुलेआम माहौल बिगाड़ने की धमकियाँ दे रहे हैं। पुलिस ने बढ़ते तनाव को देख इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

भाजपा के महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘तेलंगाना में धर्मनिरपेक्षता की दुखद स्थिति। AIMIM के कार्यकर्ताओं ने उन लोगों पर पत्थरबाजी की जो क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाना चाहते थे। सत्ताधारी पार्टी TRS भी अप्रत्यक्ष रूप से उन्हीं का साथ दे रही है।

वहीं, निजामाबाद के सीपी केआर नागराजू का कहना है कि कलेक्टर से मंजूरी नहीं मिलने के बाद भी लोगों ने शिवाजी की प्रतिमा लगाने और हंगामा करने का प्रयास किया और उससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना। वहीं भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय का कहना है कि हिंदुओं के पास इस प्रतिमा को लगाने की इजाजत है।

उन्होंने बताया कि, ‘6 महीने पहले नगर परिषद ने बोधन में शिवाजी (छत्रपति शिवाजी महाराज) की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया था। संकल्प के मुताबिक, प्रतिमा स्थापित की गई तो यह विरोध क्यों?’

वहीं, इस मामले में पुलिस आयुक्त का कहना है कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा रात में लाई गई, जिसके कारण हंगामा हुआ। कई लोग सड़कों पर आ गए और दावा किया कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पत्थरबाजी की तो पुलिस ने जवाब में लाठी चार्ज करके क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

 यह पढ़ें-

Covid-19: भारत में नहीं पड़ेगा असर, मास्क में ढील दे सरकार – विशेषज्ञ

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें