28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाYear 2022 Awards: कई हस्तियों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित 

Year 2022 Awards: कई हस्तियों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित 

इस दौरान दो हस्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्म श्री से सम्‍मानित किया जाएगा।

Google News Follow

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सोमवार को राष्ट्रपति भवन में एक नागरिक अलंकरण समारोह में जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई हस्तियों को साल 2022 के पद्म पुरस्कारों से सम्‍मानित करेंगे। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री| इस दौरान दो हस्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्म श्री से सम्‍मानित किया जाएगा।

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और गीता प्रेस के दिवंगत अध्यक्ष राधे श्याम  को पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा , टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, पूर्व सीएजी राजीव महर्षि , कोविशील्ड के निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के साइरस पूनावाला सहित अन्य हस्तियों को पद्म भूषण से सम्‍मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह पुरस्कार विभिन्न विषयों और क्षेत्रों जैसे सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं।

‘पद्म विभूषण’ अवार्ड असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ​​‘पद्म भूषण’ जबकि किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ पुरस्‍कार प्रदान किए जाते हैं। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोहों में इस वर्ष कुल 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कार विजेता हस्तियों में 34 महिलाएं हैं। मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं में 13 हस्तियां शामिल हैं। विदेशियों, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई की श्रेणी में 10 हस्तियां हैं। दूसरा नागरिक अलंकरण समारोह 28 मार्च को आयोजित होने वाला है।

यह पढ़ें-

Pak: कायल हुए PM इमरान, कहा, भारत से हमें सीखना चाहिए!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें