26.4 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामातेलंगाना: मंदिर के लिए आंदोलन करने वाले हिंदूओं पर बरसाई लाठियां !

तेलंगाना: मंदिर के लिए आंदोलन करने वाले हिंदूओं पर बरसाई लाठियां !

भाजपा के विधायक राजा सिंह ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे क्रूर और अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू श्रद्धालु मंदिर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे फिर भी पुलिस ने बल प्रयोग किया।

Google News Follow

तेलंगाना के सिकंदराबाद में मुथयालम्मा मंदिर में तोड़फोड़ करने को लेकर तनाव बढ़ गया है। शनिवार(१९ अक्टूबर) को  पुलिस ने मंदिर क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया। जबकी आधिकारिक तौर पर प्रदर्शनकारी हिंदुओं और पुलिस के बीच झड़प हुईं ऐसा कहा गया है।

सोमवार (14 अक्टूबर) को हैदराबाद के तेलंगाना के कुर्मागुडा इलाके में मुथ्यालम्मा मंदिर में एक मूर्ति को तोड़ दिया गया था। इस मामले में आरोपी सलमान सलीम ठाकुर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

भाजपा के विधायक राजा सिंह ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे क्रूर और अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू श्रद्धालु मंदिर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे फिर भी पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा, “जब हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और मूर्तियों का अपमान किया जाता है, तो हमें शांति से अपनी आवाज उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है, यह बहुत परेशान करने वाला है। मंदिर को अपवित्र करने वालों के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए, न्याय मांग रहे भक्तों के खिलाफ नहीं।” साथ ही विधायक राजा सिंह ने कहा, “यह कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है, जहां बहुसंख्यकों की चिंताओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता है।”

यह भी पढ़ें:

भाजपा की ​99 उम्मीदवारों ​​की पहली​ लिस्ट जारी​! नागपुर से फड़नवीस, कांदिवली पूर्व से भातखलकर और मुलुंड से मिहिर कोटेचा​! ​

प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, पीएम मोदी हैं ‘महान राजनेता’ !

पार्टी के रेकॉर्ड पर आयी थी ‘भगवा आतंकवाद’ संज्ञा मैंने सिर्फ पार्टी के बीच में कहा: पूर्व कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे

बता दें की, रेजिमेंटल बाजार में मेट्रोपोलिस होटल में आयोजित कार्यशाला में सलमान सलीम ठाकुर 151 उपस्थित लोगों में से एक थे। मुंबई के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मुनव्वर जामा ने धर्म के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने के अलावा लोगों को दंगे भड़काने के लिए इन लोगों को उकसाने का आरोप है। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सलमान को मुथ्यालम्मा मंदिर में देवी की मूर्ति को तोड़ने के लिए उकसाया गया था। होटल के मैनेजर और मालिक अब्दुल रशीद बशीर अहमद और रहमान दोनों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस होटल को भी सील कर दिया है जहां यह कार्यक्रम हुआ था। प्रशासन ने मंदिर में हुई तोड़फोड़ की मरम्मत कराने का वादा किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें