31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाख़ुफ़िया रिपोर्ट में दावा: गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की संभावना    

ख़ुफ़िया रिपोर्ट में दावा: गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की संभावना    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गणमान्य लोगों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

Google News Follow

ख़ुफ़िया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला हो सकता है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार इस हमले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को निशाना बनाये जाने की बात कही गई है।रिपोर्ट में कहा गया कि खालिस्तानी समूह एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं आतंकवादी हमले की योजना बना रहे है। रिपोर्ट में बताया गया हैं कि पंजाब सहित अन्य राज्यों में इस अवसर पर हमला हो सकता है।

इंडिया टुडे के अनुसार, यह जानकारी ख़ुफ़िया रिपोर्ट के नौ पन्नों में सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह पर पीएम मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों खतरा हो सकता है। बता दें कि इस बार होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में पांच मध्य एशियाई देशों का एक दल इस कार्यक्रम में शामिल होगा। जिसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को मुख्य अतिथि होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी समूह सार्वजनिक स्थल, गणमान्य व्यक्तियों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना सकते हैं। वहीं आगे कहा गया है कि संभावित हमला ड्रोन से हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी खतरे के पीछे लश्कर-ए-तैयबा, द रेजिस्टेंस फोर्स, जैश-ए-मोहम्मद, हरकत-उल-मुजाहिदीन और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूह हो सकता है। साथ ही यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान में स्थित खालिस्तानी समूह एक बार फिर पंजाब में आतंकी हमले की फ़िराक में है।

ये भी पढ़ें 

अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला, दो भारतीयों की मौत

आयुर्वेदिक दवा आयुर्कोरो-3 का कोरोना पर क्लिनिकल ट्रायल सफल 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें