​Pak​ C​​ourt​: ​आतंकी सरगना हाफिज सईद को 31 साल ​की ​कैद ​

हालांकि और सबूतों की मांग करते हुए पाकिस्तान इस मामले में अब तक ठंडा रुख अपनाए हुए है|

​Pak​ C​​ourt​: ​आतंकी सरगना हाफिज सईद को 31 साल ​की ​कैद ​
पाकिस्तान की अदालत ने आतंकी सरगना हाफिज मुहम्मद सईद को 31 साल की जेल की सजा सुनाई है|कोर्ट ने सईद पर 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है|बता दें कि हाफिज मुहम्मद सईद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का चीफ है|

यह संगठन भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है| इसका सरगना अक्सर भारत के खिलाफ जहर ​​उगलता रहा है| वह भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए भी जहरीले बयान देता रहा है|भारत के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है|

अमेरिका की ओर से उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित है|उसे पिछले साल 17 जुलाई को आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था| पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने आतंकियों को फंड देने के 2 आरोपों में फरवरी 2021 में उसे 11 साल की जेल की सजा सुनाई थी| 71 साल का हाफिज सईद इन दिनों पाकिस्तान की एक जेल में बंद बताया जाता है|

लश्कर-ए-तैयबा ने ही 2008 के मुंबई हमले को अंजाम दिया था| इस हमले में 6 अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे| इस घटना के बाद से भारत कई बार पाकिस्तान को डोजियर भेजकर हाफिज सईद समेत इस घटना के आरोपियों पर कार्रवाई का अनुरोध कर चुका है| हालांकि और सबूतों की मांग करते हुए पाकिस्तान इस मामले में अब तक ठंडा रुख अपनाए हुए है|

​​यह भी पढ़ें-

 

Karnataka: ​श्रद्धालुओं को नहीं ले जाएंगे मुस्लिम ड्राइवर ? ​

Exit mobile version