वायुसेना कर्मी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार; पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप

पाकिस्तानी हैंडलर को अपने फोन से अकाउंट बनाने में की मदद

वायुसेना कर्मी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार; पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप

Air Force personnel arrested on espionage charges; accused of passing sensitive information to Pakistan

वायुसेना से सुरक्षा से जुड़ा सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। भारतीय वायुसेना से जुड़े एक सीविल कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पाकिस्तान के हैंडलर्स को संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा की, जिससे एक बड़े जासूसी नेटवर्क के खुलासे की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो आसाम के डिब्रूगढ़ जिले स्थित एयर फोर्स स्टेशन चाबुआ में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के रूप में कार्यरत था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का निवासी कुमार को राजस्थान इंटेलिजेंस और एयर फोर्स इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में जयपुर से हिरासत में लिया गया।

राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार के अनुसार, इस मामले की कड़ी जनवरी 2026 में हुई एक अन्य गिरफ्तारी से जुड़ी है। उस समय जैसलमेर निवासी झाबरा राम को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूछताछ के दौरान सामने आए खुलासों के आधार पर सुमित कुमार तक जांच एजेंसियां पहुंचीं।

जांच में सामने आया है कि सुमित कुमार वर्ष 2023 से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और पैसों के बदले गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। आरोपों के अनुसार,  उसने भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकानों, एयर फोर्स स्टेशन चाबुआ और एयर फोर्स स्टेशन नाल, से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा कीं। इनमें लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और तैनात कर्मियों से जुड़ी जानकारी शामिल बताई जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर यह जानकारी भेजता रहा। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर अपने नाम पर लिए गए मोबाइल नंबर्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए अकाउंट बनाने में भी सहायता की। इस मामले में जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को 22 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान सुपर लीग: खाली स्टेडियम में मैच, नकवी को मांगनी पड़ी माफी! 

20 लाख अमेरिकी डॉलर दीजिए और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज ले जाइए!

नवजात शिशु को बेचने की कोशिश में अस्पताल की संचालिका समेत 3 गिरफ्तार

Exit mobile version