चुनाव बाद विरोधियों को ‘स्टीम रोलर से कुचलने’ की धमकी देने वाला TMC नेता हाफिजुल मोल्ला गिरफ्तार

चुनाव बाद विरोधियों को ‘स्टीम रोलर से कुचलने’ की धमकी देने वाला TMC नेता हाफिजुल मोल्ला गिरफ्तार

TMC leader Hafizul Mollah arrested for threatening to 'crush opponents with a steam roller' after the elections

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुंडई के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। दौरान भड़काऊ बयानबाज़ी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता हाफिजुल मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। हाफिजुल मोल्ला दक्षिण 24 परगना जिले के देउली ग्राम पंचायत के प्रधान हैं।

पुलिस के अनुसार, मोल्ला ने सार्वजनिक रूप से अपने राजनीतिक विरोधियों को धमकी दी थी कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद वह उन पर “स्टीम रोलर चला देंगे।” यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

वीडियो में मोल्ला कहते नजर आ रहे हैं, “मैं खुले आसमान के नीचे कह रहा हूं… 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद मैं उन पर स्टीम रोलर चला दूंगा।” बताया जा रहा है कि यह बयान उन्होंने दक्षिण 24 परगना के जीवंतला थाना क्षेत्र के बेदमारी बाजार इलाके में दिया था।

मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वीडिओ के वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने TMC के नेता राजू मोंडल को गिरफ्तार किया था। राजू मोंडल बहारामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट न देने की धमकी देते हुए दिखे थे।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है। चुनाव के दौरान TMC नेताओं की आक्रामक बयानबाज़ी को लेकर विपक्षी दलों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष चुनाव की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका ने ईरान के पूर्व सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड किया रद्द

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की गीदड़ भभकी, ‘कोलकाता तक हमला’ करने की चेतावनी

ईरान में अमेरिका ने बचाया गिराए गए F-15E का पायलट

बिहार के DSP गौतम कुमार पर शिकंजा, नौकरानी की ‘लग्जरी लाइफ’ से जांच में नया मोड़

Exit mobile version