30 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनिया20 लाख अमेरिकी डॉलर दीजिए और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज ले जाइए!

20 लाख अमेरिकी डॉलर दीजिए और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज ले जाइए!

ईरान वसूल रहा जहाज ले जाने की कीमत

Google News Follow

Related

इज़रायल और अमेरिका के खिलाफ ईरान का संघर्ष जारी है। तीन देशों के बीच खाड़ी क्षेत्र में युद्ध का असर विश्व आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ा है। दौरान ईरान संघर्षग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए कुछ व्यापारी जहाजों से 20 लाख अमेरिकी डॉलर शुल्क वसूलने लगा है।

ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरुजेर्दी ने रविवार (23 मार्च) को यह दावा किया। उन्होंने कहा, “युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है, इसलिए हमें यह कदम उठाना ही होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लेना होगा।” खास तौर पर, ईरान पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण ऐसे लेन-देन जहाजरानी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ईंधन परिवहन के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है और चल रहे युद्ध के कारण मार्च के पहले सप्ताह से इसे प्रभावी रूप से बंद कर दिया गया है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल और तरलीकृत  प्राकृतिक गैस (LNG) इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है। इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग में बाधा आने से दुनिया के कई हिस्सों में ईंधन की कीमतें आसमान छूने लगी है।

विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित ईरान के अधिकारियों ने हाल ही में कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य केवल दुश्मनों और उनके समर्थकों के जहाजों के लिए बंद है। पिछले सप्ताह उन्होंने जापान की क्योडो समाचार एजेंसी को बताया कि जापान से जुड़े जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले, ईरानी अधिकारियों ने भारतीय ध्वज वाले एलपीजी जहाजों को भी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी थी।

यह भी पढ़ें:

नवजात शिशु को बेचने की कोशिश में अस्पताल की संचालिका समेत 3 गिरफ्तार

पीएम मोदी भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राष्ट्राध्यक्ष बने: लोकेश नारा!

पाकिस्तान सुपर लीग: खाली स्टेडियम में मैच, नकवी को मांगनी पड़ी माफी! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें