28 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमदेश दुनियाआतंकी संगठन ने फिर दी कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की धमकी  

आतंकी संगठन ने फिर दी कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की धमकी  

कहा- दिल्ली के लोगों को कश्मीर में बड़े पदों पर दी जा रही नौकरियां, जल्द खून बहेगा

Google News Follow

Related

आतंकी संगठन द रजिटेन्स फ्रंट ने एक फिर एक चिट्ठी लिखकर धमकी दी है कि कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जाएगा। द रजिटेन्स फ्रंट ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को कश्मीर में बड़े पदों पर नौकरियां दी जा रही है। जिनका जल्द खून बहेगा। माना जा रहा है कि इस संगठन के पीछे लश्कर ए तैयबा का हाथ है।

द रजिटेन्स फ्रंट अपने चिट्टी में कहा है कि संगठन द्वारा जारी की गई सूची कश्मीरी पंडितों के हितैषी बनने वालों की आंखें खोलेगी। संगठन ने कहा है कि  ये लोग हमेशा विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश की है और दोनों ओर से फ़ायदा ले रहे हैं। ये लोग 1990 के आसपास आईबी के के लिये काम करते थे अब संघी एजेंडे को आगे बड़ा रहे हैं।
आतंकी संगठन ने कहा है कि असल में ये कश्मीरी पंडित दिल्ली के एजेंट है, जिन्हें बड़े पदों यहां बैठाया जा रहा हैयानी नौकरियां दी जा रही हैं। संगठन ने धमकी दी है कि जल्द खून बहेगा। बता दें कि इससे पहले भी द रजिटेन्स फ्रंट ने कश्मीरी पंडितों को धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था कि कश्मीर की जमीन पर विदेशियों के लिए बस्तियां बनाई जा रही हैं। जिन्हें कब्रगाह बना दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि द रजिटेन्स फ्रंट के पीछे लश्कर ए तैयबा का हाथ है। यह संगठन उस समय चर्चा में आया था जब बीजेपी के के कई नेताओं की हत्या की गई थी।
ये भी  पढ़ें  

आधुनिक हथियारों से लैस आईएनएस मोरमुगाओ भारतीय नौसेना में शामिल

अब नपेंगे चीन हैकर्स? दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल से मांगी जानकारी

मेघालय में गरजे पीएम मोदी: ‘बॉर्डर पर डंके की चोट पर हो रहा निर्माण’  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,669फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें