29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाथाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष: ट्रंप की मध्यस्थता से तत्काल युद्धविराम !

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष: ट्रंप की मध्यस्थता से तत्काल युद्धविराम !

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने थाईलैंड पर अवैध आक्रमण और सैन्य जमावड़े का आरोप लगाया, जबकि थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीमा पार हमले और लैंडमाइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बीते तीन दिनों से चल रहे घातक सीमा संघर्ष के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (26 जुलाई)को बड़ा दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के नेता तत्काल युद्धविराम और शांति वार्ता के लिए सहमत हो गए हैं। इन संघर्षों में अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.3 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

ट्रम्प इस समय स्कॉटलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने Truth Social पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचयाचई और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से बात की। उन्होंने दोनों नेताओं को चेतावनी दी कि यदि हिंसा जारी रही, तो इससे संभावित अमेरिकी व्यापार समझौते खतरे में पड़ सकते हैं।

ट्रंप ने लिखा, “दोनों पक्ष युद्धविराम और शांति चाहते हैं। वे व्यापार वार्ता की ओर लौटने को इच्छुक हैं। उन्होंने तत्काल मिलने और जल्दी युद्धविराम तय करने पर सहमति जताई है। अंततः, लक्ष्य है—शांति!” हालांकि, व्हाइट हाउस और संबंधित दूतावासों ने इन प्रस्तावित वार्ताओं की पुष्टि नहीं की है।

थाई PM फुमथम वेचयाचई ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि थाईलैंड सैद्धांतिक रूप से युद्धविराम के पक्ष में है लेकिन कंबोडिया से प्रामाणिक मंशा की जरूरत है।

यह संघर्ष दोनों देशों के बीच एक दशक में सबसे गंभीर माना जा रहा है। हालिया झड़पें थाईलैंड के त्रात प्रांत और कंबोडिया के पुरसात प्रांत तक फैल गई हैं, जो कि प्रारंभिक संघर्ष क्षेत्र से 100 किलोमीटर दूर है।

झड़पों की शुरुआत मई के अंत में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद हुई थी, जिससे दोनों तरफ सैन्य तैनातियों और हमलों में तेजी आ गई। विवाद का मुख्य केंद्र यूनेस्को धरोहर स्थल प्रेह विहेयर मंदिर है, जिसे 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने कंबोडिया को सौंपा था, लेकिन थाईलैंड ने इस फैसले को कभी पूरी तरह नहीं माना।

अब तक हताहतों की संख्या
  • थाईलैंड: 20 मौतें (7 सैनिक, 13 नागरिक)
  • कंबोडिया: 13 मौतें (5 सैनिक, 8 नागरिक)

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने थाईलैंड पर अवैध आक्रमण और सैन्य जमावड़े का आरोप लगाया, जबकि थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीमा पार हमले और लैंडमाइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

इस बीच, भारतीय दूतावास ने कंबोडिया में भारतीय नागरिकों को सीमा क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में थाईलैंड ने कंबोडिया की आक्रामकता को वैश्विक मंच पर उठाया है, वहीं कंबोडिया ने फिर से ICJ में अपील की है, जिसे थाईलैंड ने अस्वीकार कर दिया है। ट्रंप की मध्यस्थता और वार्ता की सहमति आने वाले दिनों में इस सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम मोड़ साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता, महिला कार समेत खाड़ी में गिरी!

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि!

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें