29 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमदेश दुनियाUP news: बहनोई के कमेंट का कारनामा,बिना दुल्हन लिए ही लौटा दूल्हा 

UP news: बहनोई के कमेंट का कारनामा,बिना दुल्हन लिए ही लौटा दूल्हा 

Google News Follow

Related

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में दूल्हा के बहनोई द्वारा दुल्हन पर कमेंट करने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि, रात में लोग समझा बुझाकर शादी की रस्में पूरी कराये लेकिन, मामला दोबारा उस समय और बिगड़ गया जब दुल्हन पक्ष के लोग कपडे और जेवर लेने आये। दूल्हा पक्ष के लोग जेवर और कपड़े देने से इंकार कर दिया। और यह मामला इतना बड़ा कि मारपीट तक नौबत आ गई। सुबह लड़की वालों ने पुलिस में भी शिकायत की। दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर समझाने की कोशिश की गई। बाद में दूल्हा बिना दुलहन लिए ही वापस चला गया। जौनपुर के जैतीपुर के लालपुर बड़ा गांव में शनिवार रात बदायूं जिले के सराय पिपरिया से बारात आई थी। सभी का नाश्ता कराया गया। द्वारचार होने के बाद दूल्हे के बहनोई ने शराब के नशे में दुल्हन के मेकअप को लेकर कमेंट किया तो हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि वह गाली-गलौज भी किया।

लोगों ने सभी को समझा-बुझाकर शांत किया। रात में शदी की सभी रस्मों को निभाया गया। लेकिन एक बार मामला तब बिगड़ गया जब फेरों से पहले वर पक्ष से दुल्हन को कपड़े और जेवर मांगे तो लड़के के परिजनों ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया और यह मामला इतना आगे बड़ा कि दोनों पक्ष मारपीट पर आमदा हो गए। दूल्हे के बहनोई ने एक बार फिर से दिलों में खटास पैदा करने वाली बात कर दी। उसने लड़की पक्ष के लोगों को धमकी दे डाली। आरोप है कि दुल्हन के बारे में भी अपशब्द कह डाले। इससे दुल्हन को भी अच्छा नहीं लगा। शादी में विघ्न पड़ने पर रविवार सुबह लड़की वालों ने थाने पर तहरीर दी। जिस पर पुलिस दूल्हे समेत अन्य लोगों को थाने ले आई। काफी देर तक बातचीत चली। लड़की और लड़के पक्ष का पुलिस और अन्य लोगों की मौजूदगी में फैसला कराया गया। नतीजन, बारात बिना दुल्हन के लौट गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि लड़की और लड़के वालों ने आपस में फैसला कर लिया है और बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,125फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें