29 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामा'लड़के ने गोला दागा, फिर धमाका हुआ', लखनऊ विस्फोट दावा!

‘लड़के ने गोला दागा, फिर धमाका हुआ’, लखनऊ विस्फोट दावा!

अधिकारियों का कहना है कि आलम के घर में संचालित पटाखा फैक्ट्री की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह कहीं अवैध तरीके से तो नहीं चल रही थी।

Google News Follow

Related

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में हुए विस्फोट मामले में एक महिला ने बड़ा दावा किया है। महिला ने कहा कि एक लड़का आया था, जिसने गोला दागा और उसके बाद तेज धमाका हुआ। इस विस्फोट में महिला का घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में स्थानीय महिला रईस बानो ने कहा, “जब घटना हुई थी, वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसका (फैक्ट्री मालिक) लड़का गोला दगाकर भागा था। वह गोला दगाकर घर नहीं पहुंचा कि इतने देर में धमाका हो गया।”

महिला ने बताया कि धमाके के कारण उसके खुद के घर में काफी नुकसान हुआ है। लड़की की शादी के लिए रखे कई हजार रुपए और सामान जल गया।

बता कें दि रविवार को लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। कई लोग घायल हो गए और कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

धमाका इतना शक्तिशाली का था कि आसपास के करीब 5 मकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, रविवार को करीब 12 बजे गुडंबा थाना इलाके के बेहटा गांव में एक मकान के अंदर विस्फोट हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि आलम के घर में संचालित पटाखा फैक्ट्री की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह कहीं अवैध तरीके से तो नहीं चल रही थी।

विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते के लखनऊ प्रभारी हनुमान प्रसाद ने आईएएनएस से कहा कि जांच के दौरान पटाखा बनाने वाले बारूद के बारे में ही जानकारी मिली है।

बड़ी मात्रा में यहां विस्फोट पदार्थ था, इसी कारण सिर्फ यह मकान नहीं, बल्कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल जांच में कोई और संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी-चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में आपसी सहयोग केंद्रित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें