31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियावरमाला पहनाने से पहले दुल्हन ने की ये हरकत,वीडियो हुआ वायरल  

वरमाला पहनाने से पहले दुल्हन ने की ये हरकत,वीडियो हुआ वायरल  

Google News Follow

Related

प्रतापगढ़।वैसे तो यूपी-बिहार में शादी में फायरिंग की घटना आम है।लेकिन,यहां मामला कुछ अलग है।यहां भी शादी में  फायरिंग की गई, लेकिन दुल्हन द्वारा,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो है।हुआ यह कि उत्तर प्रदेश के एक गांव में शादी थी। चारो तरफ ख़ुशी का माहौल था। इसी बीच दुल्हन जयमाल के लिए मंच की ओर बाद रही थी तभी किसी ने उसके हाथों में लाइसेंसी रिवॉल्वर थमा दी,फिर क्या था दुल्हन ने हवा में फायरिंग कर दी। वहां उपस्थित लोगों जमकर ताली बजाकर ख़ुशी जाहिर किया।अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था। रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर की उसके बाद वरमाला पहनाई। दुल्हन के रिवाल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से खुशी जताई। दूसरे दिन सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इलाके में दुल्हन का रिवाल्वर से फायर करना चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने शादी में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें