29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामालश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बोल रहा हूं...''; RBI को धमकी भरा फोन कॉल!,...

लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बोल रहा हूं…”; RBI को धमकी भरा फोन कॉल!, जांच में जुटी पुलिस!

यह धमकी भरा कॉल रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर किया गया है|

Google News Follow

पिछले कुछ दिनों से हवाई अड्डों, स्कूलों और कॉलेजों सहित विभिन्न स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही हैं। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी इसी तरह का धमकी भरा फोन कॉल आया है|यह धमकी भरा कॉल रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर किया गया है|

गौरतलब है कि यह कॉल शनिवार सुबह करीब 10 बजे कस्टमर केयर को की गई थी| इस बार दूसरे शख्स ने कहा है कि वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है| पीछे का रास्ता भी बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है, उसने फोन रख दिया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने बैंक के सुरक्षा गार्ड को जाकर जांच करने को कहा| हालांकि वहां ऐसा कोई वाहन नहीं मिला|

मिली जानकारी के अनुसार कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि “वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है और पीछे का गेट बंद कर दो। इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है|” इतना कहने के बाद कॉल कट हो गई।

कॉल कट हो जाने के बाद बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई। बता दें कि यह मामला माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अभी तक पुलिस को लग रहा है कि यह किसी व्यक्ति की शरारत है।

पहले भी मिली है धमकी: आरबीआई के अलावा पहले भी कई कंपनियों को ऐसे धमकीभरे कॉल का सामना करना पड़ा है। 14 नवंबर को मुंबई के JSA लॉ फर्म बेलर्ड पेयर और JSA ऑफिस कमला मिल लोअर पर्ल को भी धमकी मिली थी। यह धमकी किसी फरजान अहमद द्वारा मेल पर मिला है। मेल में फर्म को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद फर्म के कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।

इस बीच, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है| प्रथम दृष्टया आशंका यही है कि किसी ने शरारती मनोभाव से यह कृत्य किया है| पुलिस ने कहा, हालांकि, हमने इसे गंभीरता से लिया है और फोन करने वाले की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

मणिपुर हिंसा; तीन शव मिलने से ​आक्रोशित​ भीड़ ने नेताओं के घरों ​को​ बनाया निशाना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें