28 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनियामहाभारत में राही मासूम रज़ा के लिखे गए डायलॉग अमर हो गए

महाभारत में राही मासूम रज़ा के लिखे गए डायलॉग अमर हो गए

अमर हो गए महाभारत के डायलॉग

Google News Follow

Related

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को अपने डायलॉग्स की वजह से सबसे ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ रही है। जिसे लेखक मनोज मुंतशिर ने लिखा था। विवादों के बीच फिल्म के कई डायलॉग्स अब बदल दिए गए है। बावजूद इसके विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोचनेवाली बात यह है कि आज के दौर की फिल्मों और सीरियल्स में डायलॉग को उतना महत्व नहीं दिया है, जितना पहले दिया जाता था।

एक ज़माना था जब टीवी पर ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ जैसे सीरियल के डायलॉग लिखने के लिए सबसे अच्छे लेखक को चुना गया। महाभारत शो के शुरुवात में कहा जाता है, मैं समय हूं और आज महाभारत की कथा सुनाने जा रहा हूं इस डायलॉग को लोग आज भी याद करते हैं। बीआर चोपड़ा के महाभारत को भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया में लोगों ने पसंद किया था।

बीआर चोपडा के महाभारत सीरियल को सफल बनाने में जितना योगदान कलाकारों का था उतना ही सीरियल के संवादों का था। इस सीरियल के पटकथा लेखक राही मासूम रज़ा बने। इस पौराणिक महाकाव्य को टीवी पर दिखाने में मशहूर लेखक राही मासूम रज़ा ने अपनी जान लगा दी थी।

हालांकि पहले महाभारत के डायलॉग लिखने के लिए मासूम रज़ा ने मना कर दिया था। इसके बाद बीआर चोपड़ा को एक आइडिया आया और उन्होंने महाभारत के लेखक के रूप में राही मासूम रजा का नाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दिया। बस फिर क्या था हिंदू महाकाव्य का एक मुस्लिम लेखक होने पर लोग इसकी जमकर आलोचना करने लगे थे। दरअसल रजा की इस कमजोरी को बीआर चोपड़ा ने भाप लिया था और हुआ भी वही जो उन्होंने सोचा। मासूम रजा खुद को गंगा का बेटा और हिंदू संस्कृत का बड़ा पैरोकार मानते थे।

इस घटना के बाद राही मासूम रजा महाभारत के डायलॉग लिखने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने जो डायलॉग लिखे वो आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। राही मासूम ने कर्ण और कुंती के जो संवाद लिखे वो लोगों के दिल में उतर गए।  श्रीकृष्ण के किरदार के लिए जो डायलॉग लिखे वो शानदार थे।

बता दें कि राही मासूम का किसी खास धर्म से लगाव नहीं थी। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वो हमेशा सफेद शेरवानी और काला चश्मा पहनते थे। उनके मशहूर उपन्यासों में आधा गांव और टोपी शुक्ला जैसे उपन्यास शामिल हैं। राही मासूम रज़ा ने करीब 300 फिल्मों के डायलॉग्स लिखे हैं।

ये भी देखें 

US के राष्ट्रपति की उम्र से PM मोदी के गिफ्ट से क्या है कनेक्शन? जाने धार्मिक महत्व

मणिपुर में फिर हिंसा, कार में बम धमाका, तीन लोग घायल

PM मोदी की स्पीच का बहिष्कार करने वाली अमेरिकी सांसद को मुस्लिम नेता का जवाब

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के डिनर के लिए हुए खास इंतजाम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें