28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाफिल्म 'पठान' ने तोड़ा 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, तीसरे दिन कमाए इतने...

फिल्म ‘पठान’ ने तोड़ा ‘केजीएफ 2’ का रिकॉर्ड, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

'पठान' फिल्म ने पहले दो दिनों में 127.50 करोड़ की कमाई की।

Google News Follow

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब पठान की तीसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं।

बुधवार 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। उसके बाद अगले दिन फिल्म ने 70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दो दिनों में 127.50 करोड़ की कमाई की। उसके बाद तीसरे दिन भी ‘पठान’ का क्रेज देखने को मिल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म पठान ने तीसरे दिन 34.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी फाइनल आंकड़े सामने नहीं आए हैं। कुछ जगहों पर अनुमान लगाया गया है कि पठान ने तीसरे दिन करीब 41 करोड़ की कमाई की। तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में 162 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 280 से 290 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं आने वाले हफ्ते में यह फिल्म 400 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म पठान ने साउथ सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। केजीएफ 2 पहले तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। लेकिन पठान ने इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान ने केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शीर्ष स्थान हासिल किया है। केजीएफ 2 ने तीन दिनों में 143.64 करोड़ रुपये कमाए। जबकि शाहरुख खान की पठान ने तीन दिनों में 162 करोड़ रुपये बटोरे हैं।

ये भी देखें 

​नीता अंबानी का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट, फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप​ ​​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें