28.5 C
Mumbai
Friday, July 3, 2026
होमदेश दुनियासरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार, लेकिन कृषि मंत्री ने कही...

सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार, लेकिन कृषि मंत्री ने कही यह बात

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।बशर्ते किसान सही तर्कों के साथ बातचीत के लिए आएं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है।वहीं नेता टिकैत ने आंदोलन लगातार जारी रखने की बात कही।बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि सरकार किसानों संगठनों और नेताओं से कृषि विधेयकों के अलावा अन्य मुद्दों पर भी बात करने के लिए तैयार हैं। इधर आंदोलन कर रहे किसान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। काफी लंबे समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी किसान पीछे नहीं हटे। पिछले हफ्ते भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि वो पीछे नहीं हटने वाले हैं। किसानों का आंदोलन 2024 तक जारी रहेगा राकेश टिकैत ने कहा कि ‘सरकार निश्चित तौर से इन कानूनों को वापस लेने के लिए राजी हो जाएगी। कानून 2024 तक वापस लिया जाएगा। यह तीन साल में निश्चित होगा। कानून वापस हो जाएगा। आपको बता दें कि देश की मौजूदा NDA सरकार का कार्यकाल साल 2024 में खत्म होगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें