29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाKGF: Chapter 2 ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ की कमाई?

KGF: Chapter 2 ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ की कमाई?

केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने भी बंपर कमाई की है।

Google News Follow
केजीएफ चैप्टर 2 का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म दूसरे हफ्ते में बेस्ट ओपनिंग देने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है। प्रशांत नील की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है और अब उम्मीद की जा रही है कि यह 1000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बना लेगी।
बुधवार को फिल्म रिलीज का एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसने वर्ल्डवाइड अब तक 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह सिर्फ कन्नड़ ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब देखना है कि शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी यश की केजीएफ 2 की रफ्तार रोक पाती है या नहीं। इसके लिए शुक्रवार तक इंतजार करना होगा।
कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 रोजाना अपने नाम नए रिकॉर्ड कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की भीड़ से सिनेमाघर खचाखच भरे हैं। फिल्म 700 करोड़ रुपये का मार्क क्रॉस कर चुकी है। 7 दिनों में इसने ग्लोबली 719.30 करोड़ की कमाई की है। एक हफ्ते में इतना ज्यादा कमाने वाली यह दूसरी फिल्म ​​बन चुकी है। इससे पहले बाहुबली: द कन्क्लूजन यानी पार्ट 2 ने 7 दिनों में 800 करोड़ रुपये कमाए हैं।
शुक्रवार को जर्सी रिलीज हो रही है। अब देखना यह है कि यह केजीएफ 2 की रफ्तार रोक पाती है या नहीं। हालांकि केजीएफ 2 के साथ रिलीज हुई बीस्ट कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने भी बंपर कमाई की है।
यह एक हफ्ते के बाद हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्म साबित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 7 दिनों में इतनी कमाई करके यह फिल्म सबसे तेजी से 250 करोड़ के मार्क तक पहुंचने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बाहुबली 2, दंगल, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें-

Rajasthan: बलात्कारी को बरी कर कोर्ट ने महिला को सुनाई सजा !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें