28 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाIMF ने माना, ग्‍लोबल इकोनॉमी का इंजन है भारत

IMF ने माना, ग्‍लोबल इकोनॉमी का इंजन है भारत

"भारत में तीसरी तिमाही की ग्रोथ उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत रही है"

Google News Follow

Related

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख विकास इंजन बताते हुए संकेत दिया है कि वह वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को आगे चलकर बढ़ा सकता है। IMF की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत के ताजा तिमाही आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत सामने आए हैं और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद देश की आर्थिक मजबूती को रेखांकित कर रहे हैं।

IMF ने अपनी पिछली आर्टिकल IV स्टाफ रिपोर्ट में भारत के लिए 2025-26 में 6.6 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान जताया था। हालांकि, दिसंबर 2025 की तिमाही के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद कोष ने माना है कि यह अनुमान आगे संशोधित किया जा सकता है। IMF के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था न केवल लचीली बनी हुई है, बल्कि वैश्विक विकास को गति देने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, IMF की प्रवक्ता और संचार विभाग की प्रमुख जूली कोजैक ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भारत के बढ़ते आर्थिक महत्व पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “भारत में हमने जो देखा है, वह यह है कि भारत विश्व के लिए एक प्रमुख विकास इंजन है। 2025 में भारत की ग्रोथ रेट के संबंध में, जब हमने अपनी आर्टिकल IV स्टाफ रिपोर्ट तैयार की थी, तब हमने वित्त वर्ष 25-26 के लिए 6.6 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया था, जो मजबूत कंजप्‍शन ग्रोथ यानी उपभोग वृद्धि पर आधारित है।”

कोजैक ने यह भी स्पष्ट किया कि आर्टिकल IV रिपोर्ट जारी होने के बाद से भारत की तीसरी तिमाही की आर्थिक वृद्धि अनुमान से कहीं अधिक मजबूत रही है। उन्होंने कहा, “हमने तब से जो देखा है, वो ये है कि भारत में तीसरी तिमाही की ग्रोथ उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत रही है, और इससे यह संभावना बनती है कि हम भविष्य में अपने पूर्वानुमान को बेहतर बनाएंगे।”

IMF प्रवक्ता के मुताबिक, आने वाले दिनों में जनवरी के वास्तविक आर्थिक आंकड़ों का अपडेट जारी किया जाएगा, जिसके साथ ही भारत के लिए संशोधित वृद्धि दर की घोषणा होने की संभावना है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, “आने वाले कुछ दिनों में जनवरी के वास्तविक आंकड़ों का अपडेट जारी होने वाला है, इसलिए उस समय हमें भारत के लिए संशोधित ग्रोथ नंबर मिल जाएगा।”

व्यापक परिप्रेक्ष्य में भारत की स्थिति पर बात करते हुए कोजैक ने कहा कि IMF का समग्र आकलन भारत को लेकर सकारात्मक बना हुआ है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में चुनौतियों के बावजूद भारत ने निरंतर मजबूती दिखाई है और वैश्विक विकास को सहारा दिया है। उन्होंने कहा, “भारत के बारे में हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वैश्विक विकास का एक प्रमुख चालक रहा है, और भारत में विकास काफी मजबूत रहा है।”

IMF की हालिया टिप्पणियां इस बात को रेखांकित करती हैं कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है। घरेलू खपत में निरंतर बढ़ोतरी को IMF ने विकास का प्रमुख स्तंभ बताया है, जो देश की आर्थिक गति को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है। अब IMF के आगामी अपडेट का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इससे भारत की स्थिति दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में और अधिक मजबूत हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मंच पर ही I-PAC छापेमारी को लेकर मुख्य न्यायाधीश से ममता बनर्जी की अपील!

“कांग्रेस के पास कोई ‘विकास’ एजेंडा नहीं है, उसने लोगों का विश्वास खो दिया है”

टाटा मुंबई मैराथन 2026 में ताडू अबाटे डेमे ने अंतरराष्ट्रीय एलीट पुरुष वर्ग का जीता खिताब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें