27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाभारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई; 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री ​लुटेरों के...

भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई; 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री ​लुटेरों के चंगुल से ​छुड़ाया​​!

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए एक ईरानी जहाज को समुद्री लुटेरों से सफलतापूर्वक बचाया है। भारतीय नौसेना ने इसकी जानकारी दी|

Google News Follow

​​भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए एक ईरानी जहाज को समुद्री लुटेरों से सफलतापूर्वक बचाया है। भारतीय नौसेना ने इसकी जानकारी दी|खास बात यह है कि इस जहाज पर 23 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे​|​ इन नागरिकों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने 12 घंटे तक ऑपरेशन चलाया​|

​नौसेना के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि समुद्री लुटेरों ने ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका अल कंबर 786 का अपहरण कर लिया है। इस जानकारी के आधार पर, भारतीय नौसेना ने दो युद्धपोतों, आईएनएस सुमेध और आईएनएस त्रिशूल को जहाज की ओर मोड़ दिया। इन दोनों युद्धपोतों को समुद्री सुरक्षा उद्देश्यों के लिए अरब सागर में तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय नौसेना कई साहसिक ऑपरेशन को अंजाम देकर समुद्री लूटेरों से मुक्त कराया है| व्यावसायिक जहाजों के लिए मुसीबत बने ये समुद्री लूटेरे अक्सर घटनाओं को आजम देकर उन्हें बंधक बनाना और उसके ऐवज में एक मोटी रकम की मांगी की जाती रही है|यही नहीं इन लूटेरों कइयों को मार दिया जाता है, लेकिन समुद्री में आतंक का पर्याय बने इन लूटेरों के चंगुल से भारतीय नौसेना अपने ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देते आये हैं|

​​इस बीच, आईएनएस सुमेधा ने सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में अल कंबर 786 को रोक लिया। कुछ ही देर में आईएनएस त्रिशूल भी वहां दाखिल हो गया​|​ आख़िरकार 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही इस नाव पर सवार 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचा लिया गया​|​

यह भी पढ़ें-

चुनाव आयोग के आदेश के बाद युसूफ पठान बैकफुट पर; विश्व कप विजेता टीम का बैनर हटाया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें