28 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियाएचडीएफसी, टीसीएस, एयरटेल समेत दिग्गज शेयरों के मार्केटकैप में गिरावट!

एचडीएफसी, टीसीएस, एयरटेल समेत दिग्गज शेयरों के मार्केटकैप में गिरावट!

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एलएंडटी के मार्केटकैप में गिरावट देखने को मिली है।

Google News Follow

Related

देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से इस हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केटकैप में 75,855.43 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है।

इसमें एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 39,045.51 करोड़ रुपए बढ़कर 9,62,107.27 करोड़ रुपए हो गया है। इन्फोसिस का मार्केट कैप 31,014.59 करोड़ रुपए बढ़कर 7,01,889.59 करोड़ रुपए हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 5,795.33 करोड़ रुपए बढ़कर 10,09,470.28 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एलएंडटी के मार्केटकैप में गिरावट देखने को मिली है।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 23,501.8 करोड़ रुपए घटकर 5,30,410.23 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,615.35 करोड़ रुपए घटकर 14,32,534.91 करोड़ रुपए हो गया है।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 6,443.38 करोड़ रुपए घटकर 11,49,544.43 करोड़ रुपए हो गया है, बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,253.59 करोड़ रुपए घटकर 5,91,447.16 करोड़ रुपए हो गया, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,312.93 करोड़ रुपए घटकर 5,54,421.30 करोड़ रुपए हो गया और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 470.36 करोड़ रुपए घटकर 11,60,212.12 करोड़ रुपए हो गया है।

इस हफ्ते के अंत में एचडीएफसी बैंक देश की दूसरी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का स्थान रहा।

इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे, भारत-अमेरिका, भारत-ईयू ट्रेड डील पर अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।

अगले हफ्ते बीएचईएल, सिएट, हैवेल्स, हिंदुस्तान जिंक, आईआरएफसी, पीएनबी, टाटा कैपिटल, एयूबैंक, डीसीएमश्रीराम, ईपैक, आईटीसीहोल्टस, एसआरएफ, टीबीजेड, विक्रम सोलर, बैंक ऑफ इंडिया, केईआई, केपीआईग्रीन, पीएनबीहाउसिंग, टाटा कम्युनिकेशन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, बंधनबैंक, डीएलएफ, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू और एमसीएक्स जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़ें-

जोया अख्तर ने जावेद को जन्मदिन पर पुरानी तस्वीर संग बधाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें