33 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख!

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख!

मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को एक सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गहरा दुख जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”डोडा, जम्मू-कश्मीर में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुख हुआ। जिन बहादुर सैनिकों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे में हमारे कई बहादुर जवानों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और असहनीय पीड़ा देने वाला है। राष्ट्र उनकी कर्तव्यनिष्ठा का सदैव ऋणी रहेगा। इस दुखद घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में हमारे देश के वीर जवानों के शहीद होने का समाचार हृदय को व्यथित करने वाला है। राष्ट्र की सेवा में समर्पित इन सपूतों का यूं असमय जाना, हम सभी के लिए गहरा आघात है। इस अपार दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी के खाई में गिरने से हमारे कई जवानों की मृत्यु और अनेक के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। इस दुख की घड़ी में हम सब हमारे वीर जवानों के शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं।”

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने डोडा हादसे पर दुख व्यक्त किया और एक्स पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने की वजह से कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: गृह-रक्षा मंत्रियों का शोक, 10 जवान शहीद! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,198फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें