35 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमक्राईमनामाबिहार में आठ भ्रष्ट अधिकारियों की 4.14 करोड़ संपत्ति जब्ती तेज!

बिहार में आठ भ्रष्ट अधिकारियों की 4.14 करोड़ संपत्ति जब्ती तेज!

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिन आठ लोगों के खिलाफ संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा गया है| 

Google News Follow

Related

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगरानी से प्राप्त तथ्यों के आधार पर वर्ष 2025 में आठ भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की करीब 4.14 करोड़ रुपए की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को राज्यसात किए जाने का प्रस्ताव संबंधित सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन संपत्तियों को सरकार के अधीन लेने की औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को बताया कि जिन आठ लोगों के खिलाफ संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें दो तत्कालीन मुखिया, एक तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, एक न्यायिक दंडाधिकारी, एक फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, एक अनुमंडल पदाधिकारी, एक टैक्स दारोगा और एक सीडीपीओ शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध वर्ष 2012 से 2019 के बीच भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए थे।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अब तक 119 मामलों में 96.76 करोड़ रुपए की संपत्तियों को राज्यसात करने का प्रस्ताव दिया है। इनमें से 66 मामले (57 करोड़ रुपए) सक्षम प्राधिकारी की अदालत में लंबित हैं, जबकि 32 मामले (20.80 करोड़ रुपए) उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। दो मामले सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी के रूप में दर्ज हैं और दो मामलों में विपक्षी पक्ष की अपील के कारण प्रक्रिया रुकी हुई है।

निगरानी के मुताबिक, अब तक 11 मामलों में 6.03 करोड़ रुपए की संपत्तियां अंतिम रूप से राज्यसात की जा चुकी हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि भ्रष्टाचारियों की अवैध संपत्तियों को राज्यसात करने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। वर्ष 2025 में आठ मामलों में प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी को सौंपा गया है और शीघ्र ही इन पर निर्णय की उम्मीद है।

बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत रिश्वत लेते अधिकारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर रही है।

यह भी पढ़ें-

आईआरसीटीसी घोटाला: लालू यादव याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें