29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियादिल्लीवालों को सताने लगा यमुना नदी का रौद्र रूप, लालकिले तक पहुंचा...

दिल्लीवालों को सताने लगा यमुना नदी का रौद्र रूप, लालकिले तक पहुंचा बाढ़ का पानी

यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है।

Google News Follow

दिल्ली में यमुना का पानी लगातार बढ़ रहा है। तेजी से नदी का जलस्तर बढ़ा है और कई इलाके डूबने लगे हैं। वहीं राजधानी में 2 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर था जिसके और बढ़ने का अनुमान है। बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के कई इलाके डूबने लगे हैं। आज तो बाढ़ का पानी लाल किले के पास पहुंच गया। और लाल किले के पिछले हिस्से में आज झरने जैसा सीन दिखाई दिया।

यमुना के आस-पास बसे मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है। दुकान-मकान तक डूब चुके हैं। लोग घरों की छत पर तो सड़कों किनारे शरण लिए हुए हैं। इधर यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर एलजी ने गुरुवार को डीडीएमए की बैठक बुलाई है। यमुना में आई उफान से नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा आया है। काश्मीरी गेट, आईटीओ, नोएडा लिंक रोड, मयुर विहार, अक्षरधाम, यमुना बैंक जैसे इलाकों में पानी भर आया है।

यमुना में आई बाढ़ से दिल्ली मेट्रो पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर स्थित यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बाढ़ के पानी से घिर गया है। ऐसे में यहां यात्रियों की एंट्री-एग्जिट बंद कर दी गई है। वहीं बाढ़ के कारण दिल्ली के जलग्रस्त इलाकों में सभी सरकारी प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इसका एलान किया। दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी देखें 

14 जुलाई को होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, मंदिर पहुंची वैज्ञानिकों की टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय फ्रांस दौरा, जाने क्यों है खास?

ओएमजी 2 को सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया ग्रीन सिग्नल, रिव्यू कमेटी के पास भेजी गई फिल्म

महाराष्ट्र सरकार में विभागों के बंटवारे का ऐलान, अजित पवार को मिलेगी ये जिम्मेदारी

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें