30.8 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमक्राईमनामाफिजियोथेरेपिस्ट नहीं रेपिस्ट है जेल में सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाला 

फिजियोथेरेपिस्ट नहीं रेपिस्ट है जेल में सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाला 

आरोपी का नाम रिंकू, एक नाबालिग से रेप के मामले में तिहाड़ जेल बंद है।

Google News Follow

Related

आम आदमी पार्टी अपने ही बुने जाल में फंसती जा रही है। दिल्ली सरकार में जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो लीक होने के बाद आप बैकफुट पर आ गई थी।जिसके सफाई में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया था कि बीमार होने की वजह से जैन की फिजियोथेरेपी की जा रही है।अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, आप पार्टी के अनुसार, जो शख्स जैन का फिजियोथेरेपी कर रहा वह रेपिस्ट है और उसका नाम रिंकूं है। जो एक नाबालिग से रेप के मामले में जेल बंद है। जो जैन का जेल में मसाज कर रहा है।

 

इस संबंध की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जेल में जैन का जो शख्स मसाज कर रहा है। वह कैदी है, सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स दिख रहा है वह मसाज करने वाला या यूं कह सकते हैं कि फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि रेपिस्ट है। जो पास्को कानून के तहत आरोपी है।

गौरतलब है कि शनिवार को जैन का मसाज वाला वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद कई लोगों ने सवाल उठाया था कि क्या यह जेल है जिसमें एक जेल मंत्री को सभी सुविधाएं मिली हुई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैन बिस्तर पर लेते हुए हैं और कोई कागज़ पढ़ रहे।  जहां एक शख्स उनके पैर का मसाज कर रहा है। उनके बिस्तर पर रिमोट में देखा जा सकता है।  जिससे यह कहा जा सकता है कि उस कैमरे में टीवी भी लगी हुई है। इसके बाद जब बीजेपी ने हमला बोला था तो सिसोदिया ने कहा था कि जैन को फिजियोथेरेपी की जा रही है।

ये भी पढ़ें  

फारूक अब्दुल्ला को उम्मीद PM मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध 

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हार का डर? स्ट्रांग रूम के पास गाड़े टेंट 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,388फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें