31.2 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाAtiq Ahmed Murder Case: इन कोड वर्ड में छुपा है अतीक के...

Atiq Ahmed Murder Case: इन कोड वर्ड में छुपा है अतीक के गुनाहों का राज!

यूपी पुल‍िस को अतीक के घर से एक डायरी का ह‍िस्‍सा बरामद हुआ।

Google News Follow

प्रयागराज के माफ‍िया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प‍िछले द‍िनों गोली मार कर हत्‍या कर दी गई थी। इससे पहले उसका बेटा असद भी अपने साथी के साथ यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर हो गया था। माफ‍िया डॉन की अतीक की पत्‍नी शाइस्‍ता और दूसरे कई अपराध‍ियों की यूपी पुल‍िस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

वहीं उमेश पाल हत्याकांड में अब एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल माफिया अतीक अहमद ने साबरमती जेल में बंद होने के दौरान अपने भाई अशरफ, बेटे असद और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को अलग-अलग नाम दिए हुए थे। सभी आरोपी फेस टाइम पर कोड नेम से आईडी बनाकर बात करते थे।

जैसे BADE-006- ये फेस टाइम ID और कोड नेम अतीक अहमद का था, CHOTE-007- ये कोड नेम अशरफ का था, Ansh_yadav00- ये कोड नेम अतीक के बेटे असद का था, Thakur008- ये कोड नेम गुड्डू मुस्लिम का था, Bihar Tower- ये कोड नेम शूटर अरमान का था, Advo010- ये कोड नेम अतीक के तथाकथित वकील खान सौलत हनीफ का था, Patle-009 ये कोड नेम अतीक के जेल में बंद बेटे अली का था। यानी ये साफ है क‍ि उमेश पाल हत्याकांड के दौरान अली भी बाकी आरोपियों के साथ संपर्क में था।

अतीक के शातिर दिमाग के कोड को पुलिस ने डी-कोड कर लिया है। सभी आरोपी आईफोन की मदद से फेस टाइम के जरिए इन्ही कोड नेम का इस्तेमाल कर एक दूसरे से लगातार संपर्क में थे। ये सभी आरोपी उमेश पाल की हत्या प्लानिंग से लेकर हत्या के बाद भी फेस टाइम के जरिए ही एक दूसरे से संपर्क में थे। बता दें कि उमेश के पड़ोसी नियाज ने ही सभी शूटरों को उमेश पाल की मुखबिरी की थी जिसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

ये भी देखें 

उमेश पाल हत्या कांड: “ऑपरेशन जानू” और फिर जमकर पार्टी,शाइस्ता भी….. 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें