26 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियाप्रदर्शित की गई झांकियों में देश की सामाजिक तरक्की को दर्शाया गया

प्रदर्शित की गई झांकियों में देश की सामाजिक तरक्की को दर्शाया गया

धर्म, संस्कृति, तकनीक और ऊर्जा की थीम पर आधारित झांकियां।

Google News Follow

Related

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय संस्कृति का अद्भुत नजारा देखने मिला। इनमें धर्म, संस्कृति, तकनीक और अक्षय ऊर्जा की थीम पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना।

गुजरात की झांकी में अक्षय ऊर्जा पर फोकस किया गया। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई गुजरात की झांकी में कच्छ की एंब्रॉयडरी, मिरर वर्क और अक्षय ऊर्जा उत्पादन को दर्शाया गया। गुजरात की झांकी में मोढेरा गांव को भी शामिल किया गया। बता दें कि मोढेरा देश का पहला गांव है, जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। झांकी के साथ चल रहे कलाकार गरबा करते नजर आए।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की झांकी की थीम नशा मुक्त भारत रही। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। बता दें कि पहली बार एनसीबी की झांकी को गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखाया गया है। झांकी में लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। गणतंत्र दिवस की झांकी में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों में देश की संस्कृति, आर्थिक और सामाजिक तरक्की को दर्शाया गया।

ये भी देखें 

भारत के गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के देशों ने भेजे शुभकामना संदेश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें