29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन सिंदूर पर बना गीत ‘जय हिन्द’ हुआ रिलीज, लोकार्पण!

ऑपरेशन सिंदूर पर बना गीत ‘जय हिन्द’ हुआ रिलीज, लोकार्पण!

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित जोशीला और देशभक्ति से भरपूर गीत ‘जय हिन्द जय हिन्द की सेना’ को बिहार के उपमुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया।

Google News Follow

भारतीय सेना के वीरता अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर आधारित एक प्रेरणादायक और राष्ट्रभक्ति से भरपूर गीत ‘जय हिन्द जय हिन्द की सेना’ शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा भव्य रूप से लॉन्च किया गया। गीत के माध्यम से सेना की शौर्यगाथा को न सिर्फ संगीतमय रूप में प्रस्तुत किया गया है, बल्कि यह देशवासियों का हौसला बढ़ाने और दुश्मनों को कड़ी चेतावनी देने का भी काम करता है।

गीत के निर्माता, गीतकार और निर्देशक आशुतोष पांडे हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर से प्रभावित होकर इसे रचा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, “यह गीत सेना के जवानों के बलिदान को समर्पित है और इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यह संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाना है कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा – अब हम घर में घुसकर मारते हैं।”

गीत की रिकॉर्डिंग मुंबई के AB साउंड स्टूडियो में की गई है और इसका निर्माण S2DO 705 के बैनर तले हुआ है। गीत का संगीत अमित शरद त्रिवेदी ने तैयार किया है जबकि गायन की जिम्मेदारी ‘सुर संग्राम’ विजेता और पार्श्व गायक अरुण देव यादव ने निभाई है।

गीत का वीडियो एआई तकनीक से निर्मित है जिसे बॉलीवुड की प्रतिष्ठित कंपनी क्यू लैब, मुंबई ने तैयार किया है। इसके सह-निर्माता गणेश कुमार मेहता हैं।​ गीत को F&B Musicwala यूट्यूब चैनल सहित देश-विदेश के 150 से अधिक ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है, जहां यह श्रोताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस अवसर पर गीत से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह गीत न केवल सेना का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि आतंकियों के हाथों मारे गए निर्दोष नागरिकों और वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।
​यह भी पढ़ें-

देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में 64 सड़कें बंद​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें