29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमक्राईमनामाJodhpur Violence: केंद्रीय मंत्री ने किए कई सवाल?

Jodhpur Violence: केंद्रीय मंत्री ने किए कई सवाल?

जोधपुर में हालात पर काबू पाने के लिए मंगलवार दोपहर शहर के दस थाना क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बुधवार, 4 मई की मध्यरात्रि तक शासन व प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए| 

Google News Follow

राजस्थान के जोधपुर शहर में सांप्रदायिक तनाव के बाद मंगलवार को 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया| इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की|इस मामले पर भाजपा की ओर सें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है|

जोधपुर झड़प पर केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इस घटना में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम जोधपुर के जालोरी गेट पर भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे| वही उन्होंने कहा की राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है|

बता दें कि जोधपुर में हालात पर काबू पाने के लिए मंगलवार दोपहर शहर के दस थाना क्षेत्रों, उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडा फलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर व सरदारपुरा में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बुधवार, 4 मई की मध्यरात्रि तक शासन व प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए|

गौरतलब है कि जयपुर में मुख्यमंत्री गहलोत ने पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हालात की समीक्षा की| उन्होंने साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बिगाड़ने वाले आसामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए|

यह भी पढ़ें-​

PM Modi in Denmark: इंडो-पैसिफिक और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें