26 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमदेश दुनियाआपके मुंह से अहिंसा शब्द शोभा नही देता,आखिर किस पर भड़कीं उमा...

आपके मुंह से अहिंसा शब्द शोभा नही देता,आखिर किस पर भड़कीं उमा भारती

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद से जारी सियासी संग्राम पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने कांग्रेस पर तीखा वार किया है। अपने हमले में उमा भारती ने कांग्रेस राज के दौरान हुई घटनाएं याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस के मुंह से अहिंसा जैसे शब्द शोभा नहीं देते हैं। कांग्रेस महासचिव पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस के नेताओ को जिन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नही हैं उन पर ना बोले। उन्होंने कहा कि आज़ादी के तुरंत बाद, देश में गांधी जी के कृषि को प्रमुख आर्थिक आधार मानने के सपने को उस समय के प्रधानमंत्री नेहरु जी ने ध्वस्त कर दिया था, उन्होंने कहा कि इसके बाद तो कृषि और किसान पीछे छूटते ही गए।

उमा भारती ने कहा कि देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस अपने मुंह से लोकतंत्र का उच्चारण करने का अधिकार खो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगो में कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने ही 10000 सिखों को ज़िन्दा भूना था। कांग्रेस के मुंह से अहिंसा शब्द शोभा नही देता है। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस नेताओ को मेरा सुझाव हैं कि किसानो कि समस्याओं के सुलझाने के लिए सरकार के साथ सहयोगी और सकारात्मक रुख़ रखें। बताते चलें कि लखीमपुर खीरी के तिकोनिया इलाके में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में लीं गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 30 घंटे बाद भी पुलिस कस्टडी में हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस का रुख खासा आक्रामक है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें