29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाटूट गया दुनिया का सबसे बड़ा एक्वाडोम एक्वेरियम!

टूट गया दुनिया का सबसे बड़ा एक्वाडोम एक्वेरियम!

एक्वेरियम टूटने से हज़ारों मछलियां तड़प-तड़प कर मर गईं।

Google News Follow

जर्मनी की राजधानी बर्लिन के मिट्टे जिले में स्थित होटल रैडिसन ब्लू का एक मशहूर एक्वेरियम शु्क्रवार, 16 दिसंबर को टूट गया। यह घटना सुबह के 5 बजकर 45 मिनट पर हुई। एक्वेरियम बड़ा था जिससे टूटने के बाद पूरे होटल और सड़क पर लाखों लीटर पानी की बाढ़ आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकाल सर्विसेज के 100 लोगों की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। एक्वाडोम नाम का यह एक्वेरियम फटने से 264,172 गैलन पानी चारों और फैल गया। जिससे 1500 मछलियां थी जो होटल की लॉबी में फैल गई। जिससे 1500 मछलियां मौके पर ही मर गई। वहीं एक्वेरियम के छोटे टैंकों में रखी गई मछलियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। 

बता दें कि एक्वाडोम एक्वेरियम की ऊंचाई 15.85 मीटर थी। इसे दुनिया के सबसे बड़े बेलनाकार मछलीघर के तौर पर जाना जाता है। इस टैंक में 100 से अधिक प्रजातियों की मछलियां थी। वहीं एक्वेरियम के टूटने से गिरे कांच से दो लोग घायल भी हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद ज्यादातर लोगों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है। होटल में मौजूद एक अतिथि ने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि जैसे ही एक्वेरियम फटा तो लगा कि जैसे वहां भूकंप आ गया हो। एक्वेरियम सुबह के समय फटा उस समय होटल में करीब 350 गेस्ट मौजूद थे। हालांकि यदि यह घटना किसी और समय होती तो काफी सारे लोगों की जान जा सकती थी। जिस वक्त यह घटना हुई  

बता दें कि एक्वेरियम की मरम्मत साल 2020 में की गई थी। इस दौरान सभी टैंकों की सफाई की गई थी। टैंक की मरम्मत के दौरान सभी मछलियों को होटल के बेसमेंट में मौजूद एक्वेरियम में रखा गया था। लोग एक्वेरियम को करीब से देख पाए इसके लिए उसके पास ग्लास के एलिवेटर लगाए गए थे। इन्हें भी घटना के बाद बंद कर दिया गया है। 

ये भी देखें 

सुलझी ढाई हजार साल पुरानी संस्कृत की पहेली, भारतीय ऋषि अतुल राजपोपट ने रचा इतिहास

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें